अम्बिकापुर, सितंबर 2022/ स्व. राजीव गांधी बाल भविष्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में अब वाणिज्य एवं कला संकाय में भी प्रवेश मिलेगा। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री जे.आर. नागवंशी बताया है कि प्रयास आवासीय विद्यालय प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा सम्मिलित विद्यार्थी जिनका नाम चयन सूची या प्रतीक्षा सूची या निर्धारित अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रवेश दिया जाए। प्रवेश परीक्षा में अनुसूचित जनजाति वर्ग में बालकों को 45, बालिकाओं को 49, अनुसूचित जाति वर्ग के बालक वर्ग में 31 तथा अन्य पिछड़ा बालक में 48 तथा सामान्य जाति बालक के लिए 40 प्राप्तांक होना है। बालिका वर्ग में अनुसूचित जनजाति वर्ग में 49 अनुसूचित जाति 36 अन्य पिछड़ा वर्ग में 52 एवं सामान्य मं 39 प्राप्तांक होना चाहिए। प्रवेश के लिए प्रयास आवासीय विद्यालय के प्राचार्य डॉ जी.ए. अश्विनी कुमार मोबाइल नंबर 9425536416 या लोकेश्वर पटेल मोबाइल नंबर 8839794964 से 20 सितंबर 2022 तक संपर्क किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
14 नवम्बर से जिले के 54 उपार्जन केंद्रों में शुरू होगी धान खरीदी, किसानों में अपार उत्साह
जिले में धान खरीदी की प्रारंभिक तैयारियां पूर्ण, किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से होगी धान खरीदी धान खरीदी केन्द्रों में मॉनिटरिंग के लिए नोडल अधिकारियों की लगाई गई ड्यूटीअम्बिकापुर नवम्बर 2024/sns/ अंबिकापुर 12 नवंबर 2024/ राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य […]
जिला पंचायत नव गठित स्थायी समितियों के कार्रवाई संचालन हेतु अधिकारियों को सौंपा गया सचिव का दायित्व
राजनांदगांव, 18 अप्रैल 2025/sns/- मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री सुरूचि सिंह ने जिला पंचायत राजनांदगांव हेतु नवगठित स्थायी समितियों के कार्रवाई संचालन हेतु अधिकारियों को स्थायी समितियों के सचिव का दायित्व सौंपा है। इसके अनुसार सामान्य प्रशासन समिति हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, शिक्षा स्थायी समिति हेतु जिला शिक्षा अधिकारी, कृषि स्थायी समिति हेतु उप […]
14 अगस्त को होगी सद्भावना दौड़, इच्छुक प्रतिभागी दौड़ में शामिल होने खेल विभाग के कार्यालय में करा सकते हैं पंजीयन
अम्बिकापुर 13 अगस्त 2024/sns/- नागरिकों में देशभक्ति, राष्ट्रीयता के साथ मिल-जुलकर आगे बढ़ने के उद्देश्य से जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वधान में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर के पूर्व हर-घर तिरंगा अभियान के अवसर पर 14 अगस्त 2024 को सद्भावना स्वतंत्रता दौड़ का […]