छत्तीसगढ़

कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने 1 करोड़ 31 लाख रूपए की लागत से बनने वाले नाली निर्माण का भूमिपूजन किया

निर्माण कार्य होने से आवागमन में सुविधा और बरसात में होने वाली समस्या से मिलेगी निजात

कवर्धा, सितम्बर 2022। छत्तीसगढ़ सरकार के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने आज बोड़ला बाहर के मध्य एन.एच.30 ए के दोनो तरफ 1 करोड़ 31 लाख रूपए की लागत से नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। उन्होंने निर्माण का भूमिपूजन कर समय-सीमा में कार्य पूर्ण किये जाने के लिए निर्देशित किया।
कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर द्वारा बोड़ला बाहर के मध्य एन.एच.30 ए के दोनो तरफ 1 करोड़ 31 लाख रूपए की लागत से नाली निर्माण होने के बाद एन.एच.30 ए मार्ग के ऊपर बरसात में होने वाली परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस मार्ग में सफर करने वाले लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग थी जिसे मंत्री श्री अकबर ने समझा और उनकी मांग को पूरा करते हुए 1 करोड़ 31 लाख रूपए की स्वीकृति दी। मंत्री श्री अकबर ने शीघ्र निर्माण किए जाने के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर इस अवसर पर श्री नीलकंठ चंद्रवंशी, बोड़ला जनपद अध्यक्ष श्रीमती अमिता प्रभाती मरकाम, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री साहू, उपाध्यक्ष श्री सनत जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य श्री रामकुमार पटेल, कृष उपज मंडी के अध्यक्ष श्री नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष श्री चोवा साहू, श्री रामचरण पटेल, श्री कृषणा साहू, श्री शरद बंगाली, जनपद सदस्य श्री जयचंद वर्मा, श्री अमर सिंह, श्री परमेश्वर मानिकपुरी सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *