मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का सम्बोधन, जिला – सक्ती
- आज जिला निर्माण का बड़ा वादा पूरा हुआ। हम पुरखों का सपना पूरा कर रहे हैं।
- गड़बो नवा छत्तीसगढ़ का जो सपना हम सभी ने देखा था हम उसे पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
- हमारे छत्तीसगढ़ की 2 करोड़ 85 लाख जनता का हमें ध्यान रखना है। सबके विकास के लिए नीतियां बनाना हमारा काम है।
- स्वास्थ्य के क्षेत्र में मुख्यमंत्री सुपोषण योजना, हाट बाजार क्लीनिक योजना, जिला अस्पताल जैसे कार्यों से लोगों के स्वास्थ्य के लिए काम कर रहे हैं।
- शिक्षा के क्षेत्र में स्वामी आत्मानंद स्कूल खोल रहे हैं। अब तक पूरे प्रदेश में 289 स्कूल खुले हैं आने वाले वर्ग में 422 स्कूल और नये खोलेंगे। इसके बाद प्रदेश में 701 आत्मानंद स्कूल होंगे।