छत्तीसगढ़

सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत 10 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

जगदलपुर, सितम्बर 2022/ कलेक्टर श्री चंदन कुमार द्वारा सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत प्रदत्त वित्तीय अधिकार का प्रयोग करते हुए बस्तर सांसद श्री दीपक बैज के द्वारा प्रदत अनुशंसा के आधार पर वर्ष 2021-22 हेतु में 16 कार्य हेतु 10 लाख रूपए के लिए क्रियान्वयन ऐजेंसी विकासखंड शिक्षा अधिकारी लोहण्डीगुड़ा को नियुक्त करते हुए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किया है।
इन विकास कार्यों में लोहण्डीगुडा में शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हर्राकोडेर में कम्प्यूटर खरीदी कार्य, शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ककनार में कम्प्यूटर खरीदी कार्य, शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मारडूम में कम्प्यूटर खरीदी कार्य, शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बडांजी में कम्प्यूटर खरीदी कार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोहण्डीगुड़ा में खेल सामग्री खरीद कार्य, शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय लोहण्डीगुड़ा खेल सामग्री खरीदी कार्य, शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गढ़िया में खेल सामग्री खरीदी कार्य, शासकीय बालक माध्यमिक शाला लोहण्डीगुड़ा में खेल सामग्री खरीदी कार्य, बालक आश्रम लोहण्डीगुड़ा में खेल सामग्री खरीदी कार्य, कन्या आश्रम उसरीबेड़ा में खेल सामग्री खरीदी कार्य, कस्तुरबा गांधी कन्या छात्रावास लामडागुड़ा में खेल सामग्री खरीदी कार्य, कन्या छात्रावास लोहण्डीगुड़ा में खेल सामग्री खरीदी कार्य में 100 सीटर कार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हर्राकोडेर में खेल सामग्री खरीदी कार्य, शासकीय उचच माध्यमिक विद्यालय कुम्हली में खेल सामग्री खरीदी कार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अलनार में खेल सामग्री खरीदी कार्य और शासकीय माध्यमिक शाला डुरकीगुड़ा, छिंदगांव में खेल सामग्री खरीदी कार्य के लिए प्रशासकीय स्वीकृति दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *