जगदलपुर, अगस्त 2022/ कलेक्टर श्री चंदन कुमार ने बस्तर के पर्यटन स्थलों में संचालित गतिविधियों की समीक्षा करते हुए इसके व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया है। उन्होंने बस्तर के प्रमुख पर्यटन केंद्रों की जानकारी रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट आदि सभी प्रमुख स्थानों में उपलब्ध कराने पर जोर दिया, जिससे लोगों में इन पर्यटन केन्द्रों के प्रति आकर्षण उत्पन्न हो। उन्होंने इसके लिए अंचल के सभी प्रमुख पर्यटन केंद्रों की जानकारी संग्रहीत करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने इसके साथ ही बस्तर ट्रेवल वेबसाईट में भी अधिक से अधिक जानकारी उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने इसके साथ ही पर्यटन समितियों के कामकाज की भी समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित व्यास, संयुक्त कलेक्टर श्री हितेश बघेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
