छत्तीसगढ़

हमर तिरंगा अभियान: समूह की दीदियों ने तैयार किये 25 हजार से ज्यादा तिरंगे

घर-घर फहरेंगे महिला समूहों के बनाए तिरंगे

लोगों में अभियान को लेकर खासा उत्साह

बिलासपुर, अगस्त 2022/आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के तहत आयोजित हमर तिरंगा अभियान को लेकर जिले में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सभी वर्ग इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे है। हमर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में समूह की  दीदियों ने अपना अमूल्य योगदान दिया है। जिले में 25 हजार से अधिक झण्डे 58 स्व सहायता समूह की 85 दीदियों ने दिन-रात जुटकर तैयार किया है। आजादी के इस पर्व पर झण्डा बनाने के इस महती कार्य को इन दीदियों ने अपना सौभाग्य बताया है।
               कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में जिले में आजादी का अमृत महोत्सव मनाने हमर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें जिले की सिलाई, कढ़ाई में प्रशिक्षित महिलाएं गाईडलाईन के अनुसार तिरंगा बना रही है। जिले में 58 स्व सहायता समूह की 85 महिलाओं ने इन झण्डों को तैयार किया है। इनमें जागृति स्व सहायता समूह छतौना, महतारी बचत समूह, समृद्धि आजीविका संकुल संगठन गनियारी, पूजा स्व सहायता समूह टिकारी, ज्योति स्व सहायता समूह, ओम स्व सहायता समूह, सरस्वती स्व सहायता समूह, एकता स्व सहायता समूह सहित अन्य समूह की महिलाओं ने कड़ी मेहनत से इन झण्डों को तैयार किया है। आम नागिरकों को तिरंगा झण्डा आसानी से तैयार हो सके इसके लिए जनपद पंचायत, जिला पंचायत एवं जिला कार्यालय के परिसर में स्व सहायता समूह की महिलाओं ने पंडाल भी सजाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *