जगदलपुर., अगस्त 2022/ कलेक्टर श्री चंदन कुमार द्वारा जगदलपुर आड़ावाल स्थित समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित शासकीय अस्थि बाधितार्थ बालगृह में पदस्थ भृत्य राधिका नायडू को सेवा से निष्काषित कर दिया गया है। राधिका नायडू पर शासकीय अस्थि बाधितार्थ बालगृह में रहने वाले बच्चों के भोजन सामग्री एवं दैनिक उपयोग के लिए क्रय की गई सामग्री को अपने घर ले जाने का गंभीर आरोप था। इसके साथ ही अस्थिबाधित बालकों से अपने घर के भारी कार्य करवाने का आरोप भी लगाया गया था। विभागीय जांच में सभी आरोप सही पाए जाने पर कलेक्टर ने सेवा से निष्काषित करने की कार्यवाही की। राधिका नायडू को पूर्व में भी ऐसे ही आरोपों के लिए वर्ष 2015 में निलंबित किया गया था और एक वेतन वृद्धि रोकने की सजा देकर 2018 में सेवा बहाली की गई थी। राधिका नायडू को ऐसे ही आरोपों के लिए 2020 में पुनः निलंबित किया गया। इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया था। समिति द्वारा की गई जांच मंे आरोपों को सही पाया गया, जिसके आधार पर विभागीय जांच के आदेश दिए गए थे। विभागीय जांच में सभी आरोपों के सही पाए जाने और ऐसे आचरण की पुनरावृत्ति पाए जाने पर कलेक्टर द्वारा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के नियम 10 के तहत दीर्घ शास्ति से दंडित करते हुए राधिका नायडू को भृत्य पद से तत्काल प्रभाव से सेवा से निष्काष्ति किया गया।
संबंधित खबरें
राज्य में शुरू होगी मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सुविधा योजना,गांव और शहर के बीच की दूरी होगी कम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
राज्य में शुरू होगी मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सुविधा योजना गांव और शहर के बीच की दूरी होगी कम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दूरस्थ अंचल के लोगों को मिलेगी आवागमन की सुविधा मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद ने दी मंजूरी रायपुर 30 अप्रैल 2025/ राज्य के ग्रामीण इलाकों विशेषकर रिमोट एरिया के लोगों को […]
कलेक्टर ने जिले में कोविड से मृत 596 व्यक्तियों के परिजनों के लिए 2 करोड़ 98 लाख रूपए की राशि की स्वीकृत
राजनांदगांव / दिसम्बर 2021। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा द्वारा जिले में कोविड से मृत 596 व्यक्तियों के परिजनों हेतु 2 करोड़ 98 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। स्वीकृति के पश्चात राशि संबंधित तहसीलदार को पुनर्राबंटित कर दिया गया है। सभी तहसीलदार को निर्देशित किया गया है कि स्वीकृत प्रकरण में प्रत्येक […]
आयुष्मान भारत कार्ड बनवाने हेतु जिले में महाअभियान किया जा रहा आयोजन
कोरबा, फरवरी 2024/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में जिले में शत्-प्रतिशत लोगों का आयुष्मान भारत कार्ड बनाने हेतु महाभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के शतप्रतिशत लाभार्थियों का आयुष्मान भारत कार्ड बनाना है। इस हेतु जिले […]