मुंगेली, अगस्त 2022// जिले में कल विश्व आदिवासी दिवस 09 अगस्त के अवसर पर प्रातः 11 बजे से जिला कलेक्टोरट परिसर में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री धरम लाल कौशिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में बिलासपुर लोक सभा क्षेत्र के सांसद श्री अरुण साव, मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री पुन्नू लाल मोहले, लोरमी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री धर्मजीत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लेखनी सोनू चंद्राकर, छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री थानेश्वर साहू, नगर पालिका परिषद मुंगेली के अध्यक्ष श्री हेमेन्द्र गोस्वामी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री संजीत बनर्जी, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मण्डल के सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अम्बालिका साहू, छत्तीसगढ़ भवन सन्निर्माण कर्मकार मंडल के सदस्य श्री श्याम जायसवाल, छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति प्राधिकरण के सदस्य सुश्री रत्नावली कौशल, छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के सदस्य एवं पार्षद श्री प्रभु मल्लाह, आदर्श कृषि उपज मंडी समिति के अध्यक्ष श्री आत्मा सिंह क्षत्रिय और मुंगेली जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गायत्री रामफल साहू विशिष्ट अतिथि होंगे। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त सुश्री शिल्पा साय ने संबंधितों को निर्धारित समय व स्थान पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।
संबंधित खबरें
जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने न्यायिक कर्मचारियों के लिए बनाए जा रहे आवास-गृहों का किया निरीक्षण
राजनांदगांव 15 दिसम्बर 2023। जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री आलोक कुमार ने न्यायिक कर्मचारियों के लिए पेण्ड्री में बनाए जा रहे 81 आवास गृह के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने निर्माण स्थल पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग के अनुविभागीय अधिकारी तथा उप-अभियंता से निर्माण कार्य के संबंध में जानकारी ली। […]
जनसंपर्क कार्यालय में ध्वजारोहण
दुर्ग, 17 अगस्त 2024/sns/- स्वतंत्रता दिवस पर जिला जनसंपर्क कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया। उप संचालक (जनसंपर्क) श्री एम.एस. सोरी ने कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर कार्यालय के कर्मचारियों ने राष्ट्रगान कर तिरंगा झण्डे को सलामी दी। इस अवसर पर कार्यालय के सहायक सूचना अधिकारी सुश्री भारती साहू, सहायक छाया चित्रकार श्री शशांक […]
23 वीं राज्य स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता हेतु जिले की हॉकी टीम जशपुर रवाना
रायगढ़, 11 सितम्बर 2023/ 12 से 15 सितंबर 2023 तक जशपुर में 23 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। जिसमे नेहरू हाकी 15 वर्ष बालक, नेहरू हॉकी 17 वर्ष बालक/बालिका में भाग लेने के लिए 32 बालक व 18 बालिका सहित कुल 48 खिलाडिय़ों का संभागीय दल आज 23 […]