मुंगेली, अगस्त 2022// अपर कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल ने आज जिला मुख्यालय के प्रांगण से उद्यानिकी फसल क्षेत्र विस्तार अंतर्गत 03 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर बेमेतरा जिला के लिए रवाना किया। इन वाहनों में जिले के 35 प्रगतिशील कृषक बेमेतरा जिला पहुंचकर बेमेतरा की शासकीय उद्यान रोपणी पड़कीडीही, मोहन कृषि फार्म, राजेन्द्र कृषि फार्म, राठी कृषि फार्म और गिल कृषि फार्म का भ्रमण कर उद्यानिकी फसलों के संबंध में जानकारी प्राप्त करेंगे। इसके पूर्व इन प्रगतिशील कृषकों द्वारा बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम सिमगा में प्रतिस्थापित इंडस मेगा फुट पार्क में टमाटर प्रोसेसिंग यूनिट के संबंध में जानकारी प्राप्त करेंगे। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री नवीन भगत एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
जिला चिकित्सालय में रेटिना विशेषज्ञ डॉक्टर दे रहें सेवाए
प्रत्येक माह के तीसरे गुरुवार को करा सकते हैं रेटिना की जांच कवर्धा, 21 अप्रैल 2023। जिला चिकित्सालय में निरंतर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं ली जा रही है। इन सेवाओं में आंखों से संबंधित रोग, रेटिना के विशेषज्ञ चिकित्सक (अरविंदो नेत्रालय रायपुर) निजी चिकित्सक रायपुर ने अपनी सेवाएं दी। […]
कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने पवित्र सावन मास में भगवान शिव का रुद्राभिषेक और शविदेव की विशेष पूजा-अर्चना की
कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने राज्य की खुशहाली और समृद्धि की कामना की कवर्धा, 15 जुलाई 2023। छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर पवित्र सावन मास के शनिवार के दिन कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखण्ड के ग्राम गौरकांपा पहुँचे। उन्होंने गौरकांपा स्थित शिव मंदिर और शनिदेव का दर्शन किए। कैबिनेट […]
महिलाओं के लिए मिसाल बन रही हैं बस्तर की पहली महिला ‘मोटर मैकेनिक’- हेमवती नाग
जगदलपुर, सितंबर 2022/ कहते हैं कि जहां चाह है, वहां राह है… आगे बढ़ने की यही चाह नजर आई जिला बस्तर के एक छोटे से गांव रेटावंड की रहने वाली हेमवती नाग के अंदर। तीन बच्चों की मां हेमवती अपने पति के साथ रहती हैं। साधारण माताओं की तरह ही हेमवती भी सुबह उठकर बच्चों […]