छत्तीसगढ़

ग्राम बकरकट्टा में 22 एवं 23 जुलाई को विशेष पिछड़ी जनजाति बैगाओं के पारम्परिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन

राजनांदगांव , जुलाई 2022। छुईखदान विकासखंड के ग्राम बकरकट्टा में 22 एवं 23 जुलाई 2022 को विशेष पिछड़ी जनजाति बैगाओं के पारम्परिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमें बैगा प्रतिभागियों को आयु वर्ग के आधार पर चार वर्ग में बांट कर पारम्परिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। सब जूनियर वर्ग बालक एवं बालिका (6 वर्ष से 10 वर्ष तक) वर्ग में गुलेल, मटका दौड़, गिल्ली डंडा, गेड़ी दौड़, भौरा, फुगड़ी (बालिका वर्ग), बिल्ला (बालिका वर्ग), कबड्डी, रस्साखींच, सत्तुल (पिठुल), सुई धागा दौड़ (बालिका वर्ग), मुदी लुकावन (गोटी लुकावन), तीन टंगड़ी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जूनियर वर्ग बालक एवं बालिका (10 वर्ष से 14 वर्ष तक) वर्ग में तीरंदाजी, गुलेल, मटका दौड़, गिल्ली डंडा, गेड़ी दौड़, भौरा, फुगड़ी (बालिका वर्ग), बिल्ला (बालिका वर्ग), कबड्डी, रस्साखींच, सत्तुल (पिठुल), भारा दौड़, बोरादौड़, सुईधागा दौड़ (बालिका वर्ग), मुदी लुकावन, (गोटी लुकावन), तीन टंगड़ी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
इस तरह सीनियर वर्ग बालक एवं बालिका (14 वर्ष से 18 वर्ष तक) वर्ग में तीरंदाजी, गुलेल, मटका दौड़, गिल्ली डंडा, गेड़ी दौड़, भौरा, फुगड़ी (बालिका वर्ग), बिल्ला (बालिका वर्ग), कबड्डी, रस्साखींच, सत्तुल (पिठुल), भारा दौड़, बोरादौड़, मुदी लुकावन, (गोटी लुकावन), तीन टंगड़ी दौड़
प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। वयस्क वर्ग बालक एवं बालिका (18 वर्ष एवं अधिक) वर्ग में तीरंदाजी, गुलेल, मटका दौड़, गिल्ली डंडा, गेड़ी दौड़, भौरा, फुगड़ी (बालिका वर्ग), कबड्डी, रस्साखींच, सत्तुल (पिठुल), भारा दौड़, बोरादौड़, मुदी लुकावन, (गोटी लुकावन) तथा नौकायान प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *