रायपुर, 16 सितंबर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 17 सितंबर से शुरू हो रहे पितृ पक्ष के अवसर पर जारी अपने संदेश में कहा है कि पितरों का सम्मान हमारी परम्परा, सभ्यता और संस्कृति का अहम हिस्सा रहा है। पितर पक्ष पूर्वजों के प्रति हमारे सम्मान, प्रेम और श्रद्धा का प्रतीक है। मान्यता है कि पितर पक्ष में पूर्वज अपने घर आते हैं। इस दौरान हम अपने पूर्वजों के मोक्ष और शांति के लिए श्राद्ध और दान करते हैं। उनसे जीवन में खुशहाली के लिए आशीर्वाद की कामना करते हैं।
श्री साय ने कहा कि हम अपने पूर्वजों को सामाजिक सरोकारों से जोड़कर उनको श्रद्धासुमन अर्पित कर सकते है। पूर्वजों के नाम पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के साथ अपने पूर्वजों की स्मृति को चिरस्थाई बना सकते हैं। पर्यावरण हमारी भावी पीढ़ी के लिए भी अनुपम उपहार होगा। शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में गरीब और बेसहारा लोगों की मदद कर, कुपोषित और जरूरतमंद बच्चों को भोजन कराकर हम समाज में सक्रिय भागीदारी निभा सकते हैं। सही मायनों में यह अपने पितरों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कवर्धा, मार्च 2025/sns/ बिलासपुर में आयोजित विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के राज्य स्तरीय क्रीडा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम 2024-25 में कबीरधाम जिले के दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। इन बच्चों ने विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन किया और कई पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया।कलेक्टर […]
ग्रामीण महिलाओं के लिए गौठान बने एम्प्लॉईमेंट हब रायपुर 25 मई 2023/ रायपुर जिले में सरकार की महत्वकांक्षी योजना के तहत गांव-गांव में स्थापित किए गौठान आज ग्रामीण महिलाओं के लिए एम्प्लाॅईमेंट हब का रूप लेते जा रहे है। मल्टी एक्टीविटी सेंटर के रूप में इन गौठानों का विकास तो हो ही रहा है, परन्तु […]
राजनांदगांव, 18 सितम्बर 2024/sns/- कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं, भण्डारण व अवैध रूप से मदिरापान कराने वालों एवं परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध धर-पकड़ अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। सहायक आयुक्त आबकारी ने बताया कि आबकारी विभाग की टीम द्वारा ग्राम मरकाकसा जंगल थाना […]