अम्बिकापुर , जुलाई 2022/ जिले में 15 जुलाई तक 147.8 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है। भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से 15 जुलाई 2022 तक तहसील अम्बिकापुर में 208.3 मिलीमीटर, दरिमा में 148 मिमी, लुण्ड्रा में 29.8 मिमी, सीतापुर में 131.4 मिमी, लखनपुर में 240.1 मिमी, उदयपुर में 160.4 मिमी, बतौली में 98 मिमी एवं मैनपाट में 166 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है।
15 जुलाई 2022 को तहसील अम्बिकापुर में 10.6 मिमी, दरिमा में 4.3 मिमी, लुण्ड्रा में 0.3 मिमी, सीतापुर में 2.1 मिमी, लखनपुर में 1.5 मिमी, बतौली में 3.9 मिमी एवं मैनपाट में 5.4 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है। इस तरह इस दिन जिले में 3.5 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है।