मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा ग्राम पतराटोली ब्लॉक दुलदुला में की गई घोषणाएं
- दुलदुला ब्लॉक के 29 स्थानों पर देवगुड़ियों के जीर्णोद्वार के लिये 75 लाख रूपये की स्वीकृति।
- ग्राम पतराटोली में उप स्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना की घोषणा।
- ग्राम पतराटोली में गोंडवाना भवन का निर्माण कराया जायेगा।
- ग्राम कइकछार (चांपाटोली पंचायत) विकासखण्ड दुलदुला में 33/11 केवी के बिजली सब स्टेशन की स्थापना की जायेगी।
- दुलदुला एवं करडेगा में विद्युत विभाग के जेई (जूनियर इंजीनियर) कार्यालय की स्थापना की जायेगी।
- दुलदुला में अधिवक्ताओं हेतु बार-रूम का निर्माण किया जायेगा।
- विकासखंण्ड दुलदला के हाथी प्रभावित क्षेत्र में सोलर हाई मास्क लाईट लगाया जायेगा।
- दुलदुला से सिरींमकेला मार्ग में पुलिया का निर्माण किया जायेगा।
- डोभ से डांडपानी पहुँच मार्ग पर बांधनाला में पुलिया का निर्माण किया जायेगा।
- सीमड़ा से बिछीटांगर पहुँच मार्ग में पुलिया का निर्माण किया जायेगा।