छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नेहरू युवा केन्द्र कवर्धा द्वारा स्थापित सेल्फी जोन में अतिथियों ने ली फोटो

कवर्धा, जून 2022। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन जिला प्रशासन कबीरधाम द्वारा आइकोनिक स्थल भोरमदेव में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद राजनांदगांव श्री संतोष पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला रामकुमार भट्ट, नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि कुमार शर्मा और साथ में नेहरू युवा केन्द्र संगठन रायपुर छ.ग. के राज्य निदेशक श्री श्रीकांत पाण्डेय उपस्थित हुए। नेहरू युवा केन्द्र कवर्धा से जुड़े युवा मंडल के साथीगण भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए एवं योग अभ्यास कर शरीर को स्वस्थ रखने का संकल्प लिया। नेहरू युवा केन्द्र कवर्धा द्वारा स्थापित सेल्फी जोन पर अतिथियों द्वारा फोटो लिया गया। साथ ही कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह एवं वन मण्डल अधिकारी श्री चूड़ामणि सिंह द्वारा भी फोटो लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *