मुंगेली, जून 2022// मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर आमजनों की मांगों और समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए राजस्व और पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न ग्रामों में जनचौपाल और चलित थाना का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में पथरिया तहसील के तहसीलदार श्री शिवम पाण्डेय और पुलिस विभाग द्वारा विगत दिनों ग्राम पड़ियाईन, सिलतरा और छिनभोग में जनचौपाल तथा चलित थाना का आयोजन किया गया। जहां ग्राम पड़ियाईन के ग्रामीण श्री संतोष बघेल द्वारा प्राकृतिक आपदा से उनके घर गिरने पर मुआवजा राशि की मांग, ग्रामीणों द्वारा ग्राम में स्थित आयुर्वेद चिकित्सालय में चिकित्सक की मांग, नवीन किसान पुस्तिका की मांग, वृद्धावस्था पेंशन, अभिलेख दुरूस्ती, नामांतरण, धान खरीदी केन्द्र, पेंशन, किसान सम्मान निधी और जमीन संबंधी समस्याओं के निराकरण की मांग की गई। तहसीलदार श्री पाण्डेय द्वारा कई समस्याओं का मौके पर निराकरण कर लोगों को राहत पहुंचाई गई। इसी तरह उन्होंने मौके पर निराकरण नहीं होने वाले शेष प्रकरणों को जांच उपरांत निराकरण करने का भरोसा दिया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से खेती किसानी के संबंध में चर्चा कर खाद बीज की उपलब्धता के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसी तरह पुलिस विभाग द्वारा लोगों को नशामुक्ति के संबंध में समझाईश दी गई। इस दौरान नायब तहसीलदार श्री वेद कुमार सोनकर भी मौजूद थे।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना हेतु 13 जनवरी तक आवेदन पत्र आमंत्रित
दुर्ग, दिसंबर 2022/महिला एवं बाल विकास विभाग की महत्वपूर्ण योजना मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के तहत पात्र हितग्राहियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के तहत मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना के तहत राशन कार्डधारी परिवार की प्रथम 02 कन्याओं का विवाह कराया जा सकता है। […]
4 मार्च से 8 अप्रैल तक मनाया जाएगा शिशु संरक्षण माह
रायगढ़, मार्च 2022/ राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में 04 मार्च से 08 अप्रैल 2022 तक समस्त ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में शिशु संरक्षण माह का आयोजन किया जाएगा। उक्त अभियान अंतर्गत प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को गर्भवती माताओं एवं बच्चों को टीकाकृत कर जिले के 09 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को […]
एक पेड़ मां के नामपर्यावरण का संरक्षण करना हमारी महती जिम्मेदारी-विधायक श्री किरण देव
जगदलपुर 19 जुलाई 2024/sns/- माई चो छांव एक पेड़ मां के नाम थीम पर आधारित जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम इंजीनियरिंग काॅलेज के ब्याॅज हाॅस्टल के समीप वन विभाग के द्वारा आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक जगदलपुर श्री किरण देव ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण करना हमारी महती जिम्मेदारी है। प्रकृति […]