मुंगेली, जून 2022// कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने आज पथरिया विकासखंड के ग्राम बरदुली में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान ग्रामीण श्री बलदाऊ निषाद कलेक्टर डाॅ. सिंह के सरल और सहज स्वभाव को देखकर काफी प्रभावित हुए और कलेक्टर के साथ फोटो खिंचाने की इच्छा जताई। कलेक्टर डॉ सिंह श्री बलदाऊ निषाद के भोलेपन और उनकी इच्छा को देखकर मना नहीं कर पाए और उन्होंने उनके साथ फोटो खिंचाई। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने ग्रामीण श्री बलदाऊ निषाद से उनके कामकाज के बारे में भी जानकारी ली। श्री बलदाऊ निषाद ने बताया की वह गांव में खेती किसानी करता है और शेष समय ग्राम की सेवा करने में व्यतीत करता है। इस अवसर पर एसडीएम पथरिया श्रीमती प्रिया गोयल मौजूद थी।
संबंधित खबरें
गौण खनिज के अवैध परिवहन के मामले में 12 वाहनों के खिलाफ की गई कार्यवाही
जगदलपुर, 29 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री हरिस एस के निर्देशानुसार गौण खनिजों के अवैध परिवहन पर नियंत्रण लगाने के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा फरसागुड़ा, बडांजी, कोड़ेनार, जगदलपुर, कुम्हरावण्ड, मारेंगा, छापरभानपुरी, टेकामेटा, पल्ली क्षेत्र में चुना पत्थर और रेत का अवैध परिवहन करते हुए बारह वाहनों के खिलाफ कार्यवाही की गई।खनिज अधिकारी श्री शिखर चेरपा […]
हॉस्पिटल वाली गाड़ी से अब चिकित्सा सुविधा का विस्तार, चौखट पर ही मिलेगी स्वास्थ्य सेवा
सुकमा 04 अप्रैल 2022/ बीते दिनों मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को उनके चौखट पर ही स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद तथा नगर पंचायतों के लिए 60 मोबाइल मेडिकल यूनिट को रवाना किया था, जो अब सुकमा पहुंच चुकी है। जिसे आज सुकमा जिला पंचायत अध्यक्ष श्री […]
मतदान अधिकारी को दिया जा रहा प्रशिक्षण
ईव्हीएम व व्हीव्हीपैट मशीन का मतदान कार्मिकों ने प्रशिक्षण किया प्राप्तसीईओ श्री विश्वदीप एवं अपर कलेक्टर श्री साहू ने प्रशिक्षण का लिया जायजाकोरबा, अक्टूबर 2023/ जिले में विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 को निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार के दिशा-निर्देशन में शासकीय ईव्ही स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं कन्या उच्चतर […]