धमतरी 26 अप्रैल 2022/ कलेक्टर श्री पी.एस. एल्मा ने आरबीसी 6-4 के तहत मृत्यु के छह प्रकरणों में उनके निकटस्थ परिजनों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पोस्ट ऑफिस वार्ड धमतरी निवासी श्री सरोज कुमार यादव की पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने पर कलेक्टर ने उनकी पत्नी एवं आवेदक श्रीमती आशा यादव को चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। इसी तरह धमतरी तहसील के ग्राम दोनर निवासी श्री चंदन कुमार कुर्रे की पानी मंे डूबने से मृत्यु हो जाने पर उनके पिता श्री गयाराम कुर्रे को चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता की स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अलावा स्थानीय सोरिद नगर निवासी श्री चंद्रप्रकाश साहू की मृत्यु हो जाने पर उनके पिता श्री खेमलाल साहू को, यहीं के श्री कुणाल साहू की मृत्यु पानी में डूबने से हो जाने पर उनके पिता श्री गिरीश कुमार साहू को, नगरी तहसील के ग्राम कौहाबाहरा के श्री प्रवीण कुमार की मृत्यु हो जाने पर उनके पिता श्री धनराज मरकाम को, ग्राम हितली (नगरी) निवासी श्री चित्रांग यादव की मृत्यु हो जाने पर उनकी माता श्रीमती आशबती यादव को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि कलेक्टर द्वारा स्वीकृत की गई है। इसके अलावा एसडीएम कुरूद ने सड़क दुर्घटना में मृत्यु के दो मामलों में 25-25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता सामाजिक सुरक्षा और कल्याण मद से स्वीकृत की है। ग्राम पीपरछेड़ी, तहसील राजिम जिला गरियाबंद निवासी श्री रामगुलाल साहू की सड़क हादसे में मृत्यु हो जाने पर उनकी पत्नी श्रीमती केंवराबाई साहू को और ग्राम चटौद के श्रीकांत साहू की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर उनकी पत्नी श्रीमती हेमलता साहू को 25-25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि मंजूर की गई है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने परशुराम जयंती की दी शुभकामनाएं
रायपुर, 21 अप्रैल 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने शस्त्र विद्या के गुरु, भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम जी की जयंती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भगवान परशुराम पराक्रम के प्रतीक माने जाते हैं। अन्याय के विरोध और मानवहित के लिए किये गए […]
कलेक्टर ने शिशु संरक्षण माह के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों की ली बैठक
राजनांदगांव 24 जुलाई 2024/sns/- कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जिले में चल रहे शिशु संरक्षण माह सफल आयोजन के संबंध में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि जिले में 19 जुलाई से 23 अगस्त 2024 तक शिशु संरक्षण माह का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने शिशु […]
निर्वाचन ड्यूटी के दौरान नक्सली वारदात में शहीद जवान को 30 लाख रुपए और घायल जवान को 15 लाख रुपए की दी जा रही अनुग्रह राशि
निर्वाचन ड्यूटी के दौरान नक्सली वारदात में शहीद जवान को 30 लाख रुपए और घायल जवान को 15 लाख रुपए की दी जा रही अनुग्रह राशि रायपुर. 19 अप्रैल 2024. भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार बस्तर लोकसभा क्षेत्र में निर्वाचन कार्य में नियोजित सीआरपीएफ के शहीद आरक्षक श्री देवेन्द्र कुमार के परिजनों को […]