धमतरी 26 अप्रैल 2022/ कोविड-19 के संक्रमण से मृत्यु हो जाने पर उनके परिजन अब 90 दिनों के भीतर दावा दायर कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से जारी निर्देश के हवाले से कलेक्टर श्री पी.एस. एल्मा ने बताया कि इस संबंध में उच्चतम न्यायालय द्वारा दिशानिर्देश दिए गए हैं कि कोविड-19 से मृत्यु के प्रकरणों में दावा के लिए समय-सीमा निर्धारित नहीं होने से इसकी प्रक्रिया अंतहीन होती जा रही है, जिससे झूठे दावे प्रस्तुत करने की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि उक्त संशोधित दिशा-निर्देश के अनुसार 21 मार्च 2022 के बाद वाले प्रकरणों में 90 दिवस की समय-सीमा निर्धारित की गई है। इसके अलावा यदि मृत्यु कोविड 19 के कारण 20 मार्च 2022 से पहले हुई है तो 25 मार्च 2022 से 60 दिनों के भीतर मुआवजे के लिए दावा दायर किया जाना चाहिए। साथ ही यह भी कहा गया है कि अत्यधिक कठिनाई के मामले में यदि कोई दावेदार निर्धारित समय के भीतर आवेदन प्रस्तुत नहीं कर सका, तो दावेदार शिकायत निवारण समिति से सम्पर्क कर सकता है। इस संबंध में कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और सभी तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि मृत व्यक्तियों के परिजनों व आश्रितों को तदनुसार अनुदान सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई करते हुए आबंटन हेतु मांग पत्र तत्काल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। साथ ही यह भी कहा है कि यदि झूठे प्रमाण-पत्र जमा करने या फर्जी दावा प्रस्तुत करने पर मुआवजा राशि प्राप्त होती है या उस आधार पर कोई राहत प्राप्त करता है तो यह आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 52 के तहत दण्डनीय अपराध होगा।
संबंधित खबरें
कबीरधाम जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित
कवर्धा, नवम्बर 2021। कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा द्वारा वार्षिक कलैण्डर वर्ष 2022 के लिए कबीरधाम जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। वर्ष 2022 के वार्षिक कलेण्डर में कबीरधाम जिले के लिए श्रावण मास के प्रथम सोमवार 18 जुलाई 2022, महानवमी (आश्विन मास) मंगलवार 4 अक्टूबर 2022 और दीपावली का दूसरा दिन […]
– फील्ड में जाकर योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करें
राजनांदगांव अप्रैल 2022। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ-साथ शासन द्वारा संचालित कार्यक्रमों और योजनाओं की व्यापक समीक्षा की। उन्होंने बैठक में कहा कि मुख्यमंत्री आगामी माह प्रदेशव्यापी दौरे पर रहेंगे, इसे ध्यान में रखते हुए सभी अधिकारी सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए […]
नेशनल लोक अदालत में किया गया डेढ़ लाख से ज्यादा प्रकरणों का निराकरण
बिलासपुर ,मई 2022/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के निर्देशानुसार वर्ष 2022 में आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत के अनुक्रम में माननीय मुख्य संरक्षक महोदय छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं माननीय कार्यपालक अध्यक्ष महोदय, छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य में तालुका स्तर से लेकर उच्च […]