जांजगीर-चाम्पा, अप्रैल, 2022/ राज्य शासन द्वारा प्रदेश में नवीन योजना “कौशल्या मातृत्व योजना” का क्रियान्वयन 01 जनवरी 2022 से प्रारंभ किये जाने का निर्णय लिया गया है। कौशल्या मातृत्व योजना का मुख्य उद्देश्य सामाजिक आर्थिक जनगणना में पात्र महिला हितग्राही की द्वितीय संतान बालिका के जन्म पर सहायता राशि प्रदान करना ताकि महिलाएं बच्चे के जन्म के बाद पर्याप्त विश्राम कर सके, माताएं स्वयं एवं बालिका के उत्तम स्वास्थ्य हेतु पर्याप्त ध्यान दे सके, बालिका भ्रूण हत्या रोकने और बालिकाओं के जन्म में प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना। गर्भावस्था, सुरक्षित प्रसव और स्तनपान की अवधि के दौरान उपयुक्त पद्वतियों देखरेख एवं सेवाओं के उपयोग को बढ़ावा देना है। योजनांतर्गत पात्र लाभार्थी महिला को निम्नानुसार शर्तें पूरी करने पर एकमुश्त कुल पांच हजार रूपये की राशि का लाभ दिया जाएगा। गर्भावस्था के दौरान कम से कम एक बार प्रसव पूर्व जाँच कराई हो। बच्चे का जन्म का पंजीकरण कराया गया हो। योजना के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पर्यवेक्षक, परियोजना अधिकारी से संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री 17 जनवरी को कोरबा जिले के कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में करेंगे भेंट-मुलाकात
रायपुर, 16 जनवरी 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत 17 जनवरी को कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नोनबिर्रा और रंजना में आमजनता से भेंट-मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं आवेदनों का निराकरण करने के साथ ही शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में फीडबैक लेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार […]
फसल बीमा रथ हुआ रवाना
अम्बिकापुर / दिसम्बर 2021/कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने गुरुवार को उप संचालक कृषि कार्यालय परिसर से फसल बीमा रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री ए.एल. धु्रव, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती शिवानी जायसवाल, उप संचालक कृषि एम.आर. भगत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।उल्लेखनीय है कि राज्य में प्रधानमंत्री फसल बीमा […]
छत्तीसगढ़ियां ओलम्पिक खेलों का आयोजन 15 से 17 सितम्बर तक
ग्राम पुरई के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में होगा आयोजित दुर्ग, सितम्बर 2023/ मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन की घोषणा के अनुसार छत्तीसगढ़ियां ओलम्पिक वर्ष 2023-24 में 16 खेलों के आयोजन में 0 से 18, 18 से 40, 40 से अधिक आयु वाले महिला एवं पुरूष संभाग स्तर का आयोजन 15 से 17 सितम्बर 2023 तक किया […]