रायपुर, अप्रैल 2022/मुख्यमत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर खैरागढ़ अंतर्गत जालबांधा में उप तहसील कार्यालय प्रारंभ कर दिया गया है। साथ ही तहसील कार्यालय खैरागढ़ में पदस्थ/कार्यरत नायब तहसीलदार सुश्री रश्मि दुबे को आगामी आदेश पर्यन्त उप तहसील कार्यालय, जालबांधा में पदस्थ किया गया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 16 अप्रैल को अपने निवास कार्यालय में खैरागढ़ से आए लोगों को सम्बोधित करते हुए खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को जिला बनाने तथा जालबांधा को उप तहसील का दर्जा देने की भी घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्टर राजनांदगांव द्वारा जालबांधा में उप तहसील कार्यालय के लिए नायब तहसीलदार को पदस्थ करते हुए उप तहसील का संचालन करने का आदेश जारी किया गया है।
संबंधित खबरें
आपदा पीड़ित परिवार को 4 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
बलौदाबाजार, नवम्बर 2022/प्राकृतिक आपदा से मृत के निकट परिजन के लिए 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। कलेक्टर रजत बंसल ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत 25 नवम्बर 2022 को ये स्वीकृति प्रदान की हैं। जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार लाभान्वित हितग्राही में ना.बा. कु. अर्चना, […]
केंद्रीय विद्यालय सुकमा में कक्षा प्रथम से 12वीं तक प्रवेश के लिए अंतिम मौका 26 जून तक एडमिशन का अवसर
सुकमा, 24 जून 2025/sns/- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध एवं अंग्रेजी माध्यम में संचालित केंद्रीय विद्यालय सुकमा में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में केंद्रीय विद्यालय संगठन नई दिल्ली द्वारा प्रेषित प्रवेश मार्गदर्शिका 2025-26 के उपबंधों के अनुसार कक्षा प्रथम से बारहवीं (कक्षा पांचवीं, छठी एवं आठवीं को छोड़कर) तक की कुछ रिक्तियों (खाली सीटों) […]
आगामी शैक्षणिक सत्र में शुरू होंगे 32 उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों की तर्ज पर शुरू हांेगे ये विद्यालय 171 अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 74 हजार अंग्रेजी माध्यम के साथ-साथ 60 हजार हिन्दी माध्यम के विद्यार्थियों को दी जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा रायपुर, 16 फरवरी 2022/ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू किए गए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों की लोकप्रियता दिनांे-दिन बढ़ती […]