अम्बिकापुर 8 अप्रैल 2022/ कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान हेतु गांवो में विद्युत जन समस्या समाधान का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 9 अप्रैल 2022 को वितरण केन्द्र अम्बिकापुर ग्रामीण के ग्राम केशवपुर, वितरण केन्द्र उदयपुर के ग्राम लक्ष्मणगढ़, वितरण केन्द्र मैनपाट के ग्राम राजापुर, वितरण केन्द्र लुण्ड्रा धौरपुर के ग्राम रघुनाथपुर, वितरण केन्द्र बतौली के ग्राम सरस्वतीपुर ,वितरण केन्द्र लखनपुर के ग्राम चांदों एवं मैनपाट के ग्राम पेटला में जन समस्या समाधान चौपाल का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में 73 ग्राम के लोग शामिल होंगे।
संबंधित खबरें
नर्सिंग होम एक्ट के तहत अस्पतालों की गई जांच
अम्बिकापुर 24 फ़रवरी 2022/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पी.एस. सिसोदिया के निर्देश पर 24 फरवरी 2022 को अंबिकापुर शहर में संचालित अस्पतालों का नर्सिंग होम एक्ट के तहत पीसीपीएनडीटी एक्ट पंजीकृत एवं नवीनीकरण हेतु संस्थाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए एवं […]
जवाहर उत्कर्ष योजना के तहत छठवीं में प्रवेश हेतु आवेदन 10 फरवरी तक
कवर्धा, जनवरी 2023। पं. जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना अंतर्गत वर्ष 2023-24 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 12 मार्च 2023 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पंडित जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना वर्ष 2023-24 में कक्षा 6वीं में […]
डीईओ ने अनुकम्पा नियुक्ति देने के पूर्व आम जनता से मंगाई जानकारी
बिलासपुर, अगस्त 2022/जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अनुकम्पा नियुक्ति के लिए छह प्रकरणों पर विचार किया जा रहा है। इन आवेदकों के परिवारों में शासकीय नौकरी में होने की जानकारी यदि किसी को हो तो वे पुराने कम्पोजिट बिल्डिंग कक्ष क्रमांक 25 स्थित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सूचना दे सकते हैं। जिला शिक्षा अधिकारी […]