अम्बिकापुर 8 अप्रैल 2022/ आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्री जे.आर. नागवंशी ने बताया है कि प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। यह परीक्षा 17 अप्रैल 2022 को प्रातः 10ः30 बजे दोपहर 1 बजे तक होगी। जिले के जिन इच्छुक छात्र-छात्राओं ने सहायक आयुक्त कार्यालय अम्बिकापुर, विकासखंड शिक्षा अधिकारी लखनपुर एवं उदयपुर में आवेदन प्रस्तुत किया है उनके लिए कन्या शिक्षा परिसर अम्बिकापुर में परीक्षा केन्द्र होगा। जिन छात्र-छात्राओं ने विकासखंड लुण्ड्रा, बतौली में आवेदन किया है उनका परीक्षा केन्द्र सेंट जेवियर्स, बीएड कॉलेज में तथा जिन्होंने विकासखंड सीतापुर व मैनपाट में आवेदन पत्र जमा किया है उनका परीक्षा केन्द्र सेंट जेवियर्स उ0मा0वि0 अम्बिकापुर होगा। इच्छुक आवदेकों को परीक्षा केन्द्र में निर्धारित समय के डेढ़ घंटा पूर्व उपस्थित होने के लिए कहा गया है।
संबंधित खबरें
कृमि के दवाई बच्चों के बौद्धिक विकास के लिये लाभदायक
अम्बिकापुर 10 अगस्त 2023/ राष्ट्रीय कृमि दिवस का आयोजन प्रत्येक 06 माह में किया जाता है, जिले में 10 अगस्त 2023 को मनाया गया। राष्ट्रीय कृमि दिवस को 01 से 19 वर्ष के बच्चों को सभी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में एवं 17 अगस्त 2023 को छूटे हुए बच्चों को एल्बेंडाजॉल की गोली खिलाई जाएगी। […]
शहरी विकास कार्यों का रोडमैप तैयार करने विधायक श्री ओ.पी.चौधरी व कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल सुबह से निकले शहर के निरीक्षण परजिला प्रशासन के अधिकारी व राजस्व और नगर निगम का अमला रहा साथ
रायगढ़, 16 दिसम्बर2023/ रायगढ़ में शहरी वअधोसंरचना विकास कार्यों का रोडमैप तैयार करने के उद्देश्य के साथ विधायक रायगढ़ श्री ओ.पी.चौधरी आज कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल, पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार, सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्दर यादव के साथ सुबह से शहर के निरीक्षण में निकले। इस दौरान राजस्व और नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी […]
श्री जरीफ खान ऑल इंडिया सिविल सर्विसेस टेबल टेनिस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के टीम की ओर से लेंगे हिस्सा
जनसंपर्क विभाग में सहायक संचालक के रूप में पदस्थ है श्री जरीफ रायपुर, 13 जून 2022/ जनसंपर्क विभाग के सहायक संचालक श्री जरीफ खान ऑल इंडिया ऑल इंडिया सिविल सर्विसेस टेबल टेनिस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के टीम की ओर से भागीदारी करेंगे। श्री जरीफ का चयन टेबल टेनिस खेल के छत्तीसगढ़ के सिविल सर्विसेस टीम […]