दुर्ग 05 अप्रैल 2022/गौठान के संचालन की स्थिति की समीक्षा करने जिला प्रशासन ने 7 अप्रैल और 8 अप्रैल को गौठान पहुंच कार्यक्रम रखा है। इसमें 319 नोडल अधिकारी एक गौठान की समीक्षा करेंगे और इसके बारे में अपनी रिपोर्ट निर्धारित फार्मेट में जमा करेंगे। इस पर 12 अप्रैल से 14 अप्रैल के बीच चर्चा होगी। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए, जिला पंचायत सीईओ श्री अश्विनी देवांगन ने बताया कि गौठानों के क्रियाकलाप की जमीनी जानकारी पर बेहतर फीडबैक लेने कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने इसकी मानिटरिंग के लिए नोडल अधिकारियों को नियुक्त किया है। इन अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि गौठान की वस्तुस्थिति की जानकारी प्रदान करें। इसमें गौठान में हो रहे नवाचारों की भी जानकारी दें, यदि किसी तरह की कमी हो तो इसे भी प्रकाश में लायें ताकि इसे ठीक करने की दिशा में काम किया जा सके। उन्होंने बताया कि इसमें पहली जानकारी गौठानों की मूलभूत जानकारी से संबंधित होगी। जिसमें अधोसंरचना संबंधी जानकारी अधिकारी देंगे। दूसरी जानकारी गौठान में चल रही आजीविकामूलक गतिविधियों से संबंधित होंगी। तीसरी जानकारी इन गतिविधियों से लाइवलीहुड में आये परिवर्तन के संबंध में होगी। चौथी जानकारी पशुओं से संबंधित होगी, इसमें वैक्सीनेशन, पैरादान, टैगिंग जैसे डिटेल शामिल होंगे। गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन से संबंधित जानकारी भी होगी। नोडल अधिकारी गौठान की बेहतरी के संबंध में स्वसहायता समूहों एवं गौठान के सदस्यों से चर्चा भी करेंगे। गौठान से संबंधित दस्तावेजों का निरीक्षण भी किया जाएगा।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना की कामयाबी का साक्षी बना राजपथ,गणतंत्र दिवस पर निकली छत्तीसगढ़ की झांकी ने लाखों दर्शकों का मन मोहा
राजपथ पर दिखी छत्तीसगढ़ के गाँव और गौठान की झांकी तालियों की गड़गड़ाहट से हजारों दर्शकों ने छत्तीसगढ़ की झांकी को सराहा नई दिल्ली, 26 जनवरी 2022- छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना के कामयाबी की मिसाल इस बार गणतन्त्र दिवस के परेड के दौरान देखने को मिली। इस कामयाबी के साक्षी राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद […]
उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल 15 अगस्त को रायगढ़ के मिनी स्टेडियम में करेंगे ध्वजारोहण
रायगढ़, अगस्त 2022/ 15 अगस्त 2022 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में उच्च शिक्षामंत्री श्री उमेश पटेल मुख्य अतिथि होंगे तथा जिला कार्यालय ग्राउण्ड (मिनी स्टेडियम) रायगढ़ में प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। जिसके पश्चात सलामी व राष्ट्रगान तथा मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के संदेश का वाचन होगा। […]
साप्ताहिक जनदर्शन में सुनी गई लोगों की समस्याएं
बिलासपुर, 05 अगस्त 2024/कलेक्टर श्री अवनीश शरण के निर्देश पर आज संयुक्त कलेक्टर श्री एस.एस. दुबे आज साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से आये लोगों की समस्याओं को सुना । उन्होंने सभी फरियादियों की समस्याओं को इत्मीनान से सुना और संबंधित अधिकारियों को जल्द निकारण करने के निर्देश दिए।साप्ताहिक जनदर्शन में सकरी तहसील के योगेश कुमार […]