बलौदाबाजार,30 मार्च 2022/कलेक्टर डोमन सिंह ने बलौदाबाजार विकासखंड के विभिन्न गौठानों का निरीक्षण कर संचालित गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान ग्राम मोहतरा एवं डमरू के गौठान में पहुँचकर महिला स्व सहायता समूह के द्वारा किए जा रहे आजीविका कार्यों का विस्तृत जायजा लिया। साथ ही उन्होंने गौठान में ही चौपाल लगाकर स्व सहायता समूह की महिलाओं से रूबरू होकर उनको होने वाली समस्याओं के संबंध में जानकारी हासिल किया। कलेक्टर ने आश्वासन दिया कि जल्द ही आप सभी की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। आप सभी मिलकर और क्या अच्छा काम हो सकता इस बारे में भी सोचकर हमे अवगत कराएं। मुख्यमंत्री के सपनों के अनरूप हम सभी गौठानो को रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क के रूप में विकसित करने चाह है। हम सभी चयनित गौठानो में कही सिलाई मशीन,मिनी राइस मिल एवं दाल मिल,मसाला मिल शीघ्र ही लगाई जाएगी। इसके अतिरिक्त हम जल्द गौठानो में पौनी पसारी योजना के तहत मोची,बढई एवं कुम्हारों के लिए भी नवीन कार्य योजना बनाएं जा रहे है। इस दौरान कलेक्टर सिंह ने संबधित अधिकारियों को गौठानो में आजीविका गतिविधियों को अधिक बढ़ाने के निर्देश दिए गए है। गोधन न्याय योजना के बारे में पूछा कि सतत रूप गोबर खरीदी हो रही है कि नही जिस पर सचिव मोहतरा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज 4 क्विटल 31 किलो एवं डमरू में 7 क्विटल गोबर की खरीदी की गई है। इस मौके पर जनपद पंचायत सीईओ अनिल कुमार, उपसंचालक पशुपालन डॉ एस पी सिंह, उपसंचालक कृषि जोसेफ टोप्पो एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारी कर्मचारी सहित ग्राम गौठान प्रबंधन समिति के सदस्य,स्थानीय जनप्रतिनिधि गण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी ने अपने जन्मदिन पर आयोजित न्योता भोज में अपने हाथों से बनी खीर बच्चों को परोसी
क्योंकि अपने हाथों में अपनेपन का जादू होता है….. मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी ने अपने जन्मदिन पर आयोजित न्योता भोज में अपने हाथों से बनी खीर बच्चों को परोसी सीएम मैडम के जन्मदिन पर बच्चों ने भी खूब मस्ती, मैडम के गालों में लगाया केक बच्चों ने डांस भी किया, गाना गाकर दी जन्मदिन की बधाई […]
खाद्य मंत्री ने धान खरीदी केंद्र का किया औचक निरीक्षण
सुव्यवस्थित खरीदी व किसानों की सुविधाओं का ध्यान रखने के निर्देश अम्बिकापुर, दिसबर 2022/ छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री अमरजीत भगत ने शनिवार को सीतापुर विधानसभा दौरे के दौरान पर मैनपाट जनपद के राजापुर एवं खड़गाव धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सुव्यवस्थित धान खरीदी एवं किसानों […]
विकासखण्ड लोरमी के ग्राम साल्हेघोरी एवं घठोली व मुंगेली के फुलवारी एवं बिरगांव में संकल्प शिविर आयोजित
शासन की योजनाओं की दी गई जानकारी मुंगेली, दिसम्बर 2023// ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ के अंतर्गत आज लोरमी विकासखण्ड के ग्राम साल्हेघोरी व घठोली एवं मुंगेली विकासखण्ड के फुलवारी व बिरगांव में संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वागत समिति द्वारा वैन का स्वागत, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का रिकार्ड किया हुआ […]