बलौदाबाजार मार्च 2022/जिले के शिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर प्रदान करने हेतु कार्यालय परिसर बलौदाबाजार में 16 मार्च को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस प्लेसमेन्ट कैम्प में नियोजक मारूती सुजकी इंडिया लिमिडेट हरियाणा द्वारा स्टुडेंट ट्रेनी के 100 पदों पर भर्ती लिया जायेगा।योग्यता 10वीं, 12वीं उत्तीर्ण हो 10वीं में 50प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। उम्र 18 से 20 वर्ष हो, चयनित आवेदकों का हरियाणा में दो साल का ट्रेनिग दिया जायेगा जिसमें कम्पनी द्वारा रहने की व्यवस्था प्रदान कि जायेगी। कार्य क्षेत्र गुडग्राम (हरियाणा) होगा। वेतन 13 हजार 500 रूपए दिया जायेगा। उसी तरह इक्यूटास स्माल फाईनेस बैंक बलौदाबाजार द्वारा कोडिनेटर के एक पद पर भर्ती लिया जायेगा जिसमें बीएससी/एमएससी उत्तीर्ण आवेदक आवेदन कर सकते है(केवल पुरूष) अग्रेजी भाषा का सामान्य ज्ञान हो उम्र 20 से 25 वर्ष वेतन 12 हजार से 15 हजार रूपए तक देय होगा। कार्य़क्षेत्र बलौदाबाजार होगा। प्लेसमेन्ट कैम्प सुबह 11ः00 से 3ः00 बजे तक रोजगार कार्यालय परिसर बलौदाबाजार में आयोजित किया जायेगा। इच्छुक आवेदक अनिवार्य रूप से समस्त प्रमाण, पत्र आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो सहित कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए उपस्थित हो सकते है। अधिक जानकारी हेतु जिला रोजगार कार्यालय से या दूरभाष न. 07727-222143 से सम्पर्क कर सकते है।
संबंधित खबरें
मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए की नियद नेल्लानार योजना क्रियान्वयन प्रगति की समीक्षा
जगदलपुर फरवरी 2025/sns/ मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से नियद नेल्लानार योजना क्रियान्वयन प्रगति की समीक्षा करते हुए बस्तर संभाग के अंतर्गत हाल ही में स्थापित नवीन कैम्प के परिधि में अवस्थित ग्रामों का जल्द सर्वे पूर्ण कर पात्र सभी ग्रामीणों को चिन्हित समस्त जनहितकारी योजनाओं से लाभान्वित […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशों का त्वरित अमल, जरूरतमंदों को मिल रही तत्काल सहायता
नगर निगम प्रशासक डाॅ. गौरव सिंह ने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, बाजार एवं पीएम आवास शाखा का किया निरीक्षण प्रशासक डाॅ. सिंह ने आम नागरिकों से की बातचीत, समस्याओं को सुना समय-सीमा में प्रमाण पत्र जारी करने और गुमास्ता के लंबित प्रकरणों को भी तत्काल निराकरण करने दिए निर्देश रायपुर 8 जनवरी 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव […]
बचपन में क्रिकेट में इतनी रुचि थी कि लकड़ी से खुद बनाते थे बैट, मुख्यमंत्री श्री साय ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष श्री सौरव गांगुली से सौजन्य मुलाकात में बताया
मुख्यमंत्री से श्री गांगुली ने रायपुर प्रवास पर कहा कि मैं पहली बार छत्तीसगढ़ आया हूँ यहां का स्टेडियम बहुत अच्छा लगा मुख्यमंत्री से पूछा कि आप कोलकाता आये हैं क्या, मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में अक्सर आना होता था मुख्यमंत्री को श्री गांगुली ने भेंट किया हस्ताक्षरित बल्ला, मुख्यमंत्री […]