मुंगेली 10 मार्च 2022 // खरीफ वर्ष 2022 में धान के बदले अन्य फसलों को बढ़ावा देने के संबंध में सरकार द्वारा विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत मुंगेली जिले में 20 हजार 450 हेक्टेयर धान के पारम्परिक रकबे में अन्य फसलों को बढ़ावा देने का लक्ष्य दिया गया है। जिसमें धान के बदले प्रमुख रूप से सुगंधित धान, फोर्टिफाईड धान, मक्का, मिलेट्स, दलहन, तिलहन, साग, सब्जी एवं अन्य नगदी फसल लेने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस संबंध में उप संचालक कृषि ने बताया कि अधीनस्थ विकासखण्डों को फसलवार लक्ष्य निर्धारित करते हुए कार्ययोजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु मैदानी स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करने कृषक संगोष्ठी, कृषि पखवाड़ा, मेला, दीवारों पर नारे एवं कृषि साहित्य का वितरण का कार्य पंचायत एवं ग्राम स्तर पर करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए मैदानी अमले द्वारा कृषकों से संपर्क बनाकर कृषकवार, ग्रामवार कार्ययोजना तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत धान के बदले अन्य फसलों की खेती करने वाले किसानों को गत वर्ष की भांति राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत धान के बदले सुगंधित धान, फोर्टिफाईड धान और अन्य अनाज दलहन, तिलहन उद्यानिकी फसल अथवा वृक्षारोपण करने पर प्रति एकड़ दस हजार रूपए प्रति वर्ष देने का प्रावधान है। इस कार्यक्रम को जिला प्रशासन द्वारा सर्वोच्च प्राथमिकता के अंतर्गत रखा गया है एवं कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा नियमित रूप से इस कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा एवं मॉनिटरिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर सुश्री ललीता मरावी (सहायक संचालक कृषि) को कार्यक्रम के सुचारू रूप से क्रियान्वयन करने एवं शत प्रतिशत लक्ष्य सुनिश्चित करने हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
संबंधित खबरें
जनपद पंचायत विकास कार्यां के लिए 84 लाख रूपये स्वीकृत
उत्तर बस्तर कांकेर/ जनवरी 2022ः- जिला पंचायत कांकेर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुमित अग्रवाल द्वारा जिले के सभी विकासखण्डों में जनपद पंचायत विकास निधि योजना अंतर्गत द्वितीय छःमाही शेष राशि 60 प्रतिशत की दर से राशि स्वीकृत किया गया है। वित्तीय वर्ष 2021-22 हेतु जनपद पंचायतों के विकास कार्यों के लिए आबंटन राशि को […]
मोर गांव मोर पानी“ महाअभियान के अंतर्गत क्लस्टर स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ जल संरक्षण की दिशा में प्रतिभागियों को दिलाई गई शपथ
सुकमा, 03 जून 2025/sns/- कलेक्टर श्री देवेश कुमार के निर्देशन तथा जिला सीईओ श्रीमती नम्रता जैन के मार्गदर्शन में “मोर गांव मोर पानी“ महाअभियान अंतर्गत 2 जून से 6 जून तक सभी जनपद पंचायतों में क्लस्टर स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जल संकट से निपटना और गांव-गांव […]
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक
लंबित प्रकरणों के निराकरण समय सीमा में करने दिए निर्देश पेयजल की समस्या के संबंध में किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं आनी चाहिए कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी से स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में प्रवेश की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने अपर कलेक्टर से कोरोना से मृतक के वारिसों को दी जाने वाली […]