बलौदाबाजार,4 मार्च 2022/स्वास्थ्य विभाग द्वारा सँयुक्त जिला कार्यालय में सभी विभागों के जिला अधिकारियों को जलवायु परिवर्तन के कारण मानव स्वास्थ्य पर होने वाले विभिन्न प्रकार के प्रभाव एवं उससे होने वाली बीमारियों के संबंध में जानकारी दी गयी। इस हेतु जानकारी देने एवं प्रचार प्रसार के लिए जिला गैर संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम संपादित किए जा रहे हैं। इसमें चिकित्सा अधिकारियों,सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों,ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक जैसे चिकित्सा कर्मी तो सम्मिलित है। ही साथ ही विद्यार्थी एवं आम जनता को भी बताया जा रहा है। इस संबंध में जिला गैर संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के नोएडा अधिकारी डॉ राकेश कुमार प्रेमी ने बताया कि विभाग के माध्यम से जलवायु परिवर्तन और उससे जुड़ी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए आम जन समुदाय में एक जागरूकता की आवश्यकता है। जलवायु परिवर्तन पिछले कुछ वर्षों में बहुत तेजी से बढ़ा है। इसके कारण कई प्रकार के संक्रामक रोग जैसे मलेरिया,डेंगू,श्वसन रोग के मामलों में वृद्धि होती दिखाई पड़ रही है। यह जलवायु परिवर्तन कई प्रकार के वायरस और बैक्टीरिया को भी पनपने का अवसर दे रहा है। इसके अतिरिक्त मौसम के इस असंतुलन से मानसिक तनाव एवं अवसाद जैसे लक्षण भी दिखाई पड़ते हैं।जलवायु परिवर्तन कृषि उपज को भी प्रभावित करता है जिससे कई मामलों में यह कुपोषण का भी कारण बन जाता है। जलवायु परिवर्तन के इस जागरूकता कार्यक्रम की कड़ी में जिला कलेक्टर सभाकक्ष में समस्त विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों को भी इस संबंध में जिला एनसीडी सेल द्वारा विस्तृत जानकारी दी गयी है। साथ ही सभी अधिकारियों को प्रतीक चिन्ह के रूप में कप भी वितरित किए गए जिसमें स्वस्थ जीवन शैली का संदेश अंकित था।
संबंधित खबरें
बदलता दंतेवाड़ाः नई तस्वीर
अंग्रेजी माध्यम से बच्चों को पढ़ाने का सपना हुआ साकार दंतेवाड़ा जिले में संचालित हो रही अंग्रेजी माध्यम स्कूल स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में बच्चों का संवर रहा बेहतर भविष्य दंतेवाड़ा, दिसंबर 2022 बेहतर शिक्षा सभी के लिए जीवन में आगे बढ़ने और सफलता प्राप्त करने के लिए बहुत आवश्यक है। जिले में ऐसा […]
औषधीय पौधों के संवर्धन से असीम संभावनाएं : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
औषधीय पौधों के संवर्धन से असीम संभावनाएं : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ पादप बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री विकास मरकाम के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में हुए शामिल
बेलगहना में मनाया जायेगा जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस
बैठक से नदारद सीएमओ को नोटिस बिलासपुर, नवम्बर 2024/sns/कोटा विकासखंड के ग्राम बेलगहना में 15 नवम्बर को जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस मनाया जायेगा। केंद्रीय आवासन व शहरी विकास मंत्री तोखन साहू मुख्य अतिथि होंगे। कलेक्टर अवनीश शरण ने टीएल बैठक में आयोजन की तैयारी की समीक्षा की। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के उद्बोधन […]