रायपुर फरवरी 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज बिलासपुर प्रवास के दौरान वहां साढ़े तीन एकड़ में 6 करोड़ 72 लाख रूपये की लागत से निर्मित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्लेनेटोरियम का लोकार्पण किया। इस प्लेनेटोरियम में शहरवासियों को दिन में भी आकाशीय नज़ारे के अवलोकन के साथ ही साथ विज्ञान तथा खगोलशास्त्र के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। दो सौ लोगों की बैठक क्षमता वाले इस प्लेनेटोरियम में आगंतुकों के लिए फोर के सिंगल टेक्नोलॉजी का प्रोजेक्टर लगाया गया है, इसके अलावा प्लेनेटोरियम परिसर में ऑक्सीजोन का भी निर्माण किया गया है। प्लेनेटोरियम पहुंचने वाले आगंतुकांे की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा पहुंच मार्ग का भी निर्माण किया गया है। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, सांसद श्रीमती छाया वर्मा, नेता प्रतिपक्ष श्री धरमलाल कौशिक, विधायक श्री शैलेष पाण्डेय और छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने विद्यार्थी रवाना
अम्बिकापुर, सितंबर 2022/ आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्री जे.आर. नागवंशी ने बताया है कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में विगत 24 सितंबर 2022 को विद्यालय स्तर पर, 27 सितंबर को जिला स्तर पर तथा 28 सितंबर […]
जिला कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-02 श्री लखन दास मानिकपुरी को दी गई भावभीनी विदाई
कवर्धा, 31 मई 2025/sns/- जिला कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-02 श्री लखनदास मानिकपुरी को आज उनके उत्कृष्ट कार्यकाल के बाद भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह में डिप्टी कलेक्टर श्री आर.बी. देवांगन ने श्री मानिकपुरी को पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका सम्मान किया। श्री लखनदास मानिकपुरी ने 1983 को भृत्य के पद पर […]
कलेक्टर जनदर्शन: कलेक्टर ने जनदर्शन में ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
जनदर्शन में पहुंचे दिव्यांग श्री बसंत को कलेक्टर ने तत्काल दिलाई ट्राईसाइकिलजनदर्शन में आज कुल 45 आवेदन हुए प्राप्त जांजगीर-चांपा 07 नवम्बर 2022/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज अपने चेंबर में कलेक्टर जनदर्शन के माध्यम से आमनागरिकों की समस्याएं सुनी। कलेक्टर जनदर्शन में जिले के दूरदराज गांव से आने वाले ग्रामीणों की […]