अम्बिकापुर, सितंबर 2022/ आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्री जे.आर. नागवंशी ने बताया है कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में विगत 24 सितंबर 2022 को विद्यालय स्तर पर, 27 सितंबर को जिला स्तर पर तथा 28 सितंबर को संभाग स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संभाग स्तरीय इस कार्यक्रम में चयनित विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए रायपुर भेजा गया। सहायक आयुक्त ने बस को को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रतियोगिता में विजयी होने की शुभकामनाएं दी।
संबंधित खबरें
प्लेसमेंट कैम्प 24 फरवरी को
विभिन्न 105 रिक्त पदों पर होगी भर्तीरायगढ़, फरवरी 2023/ निजी क्षेत्र की रिक्तियों में प्लेसमेंट को बढ़ावा देने के लिए 24 फरवरी को प्रात:10 बजे से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायगढ़ में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। जिसमें रायगढ़ जिले के अंतर्गत निवास स्थान के निकटतम क्षेत्रों में प्लेसमेंट दिया जाएगा। प्लेसमेंट […]
छत्तीसगढ़ सरकार ने कोदो-कुटकी का समर्थन मूल्य बढ़ाया
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मिलेट्स उत्पादक किसानों के हित में की घोषणा कोदो के समर्थन मूल्य में 200 रूपए तथा कुटकी के समर्थन मूल्य में 250 रूपए की वृद्धि मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल करते हुए कृषि विभाग ने जारी की अधिसूचना कोदो का समर्थन मूल्य 3000 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 3200 […]
मिशन वात्सल्य, बाल अधिकार संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण विषय पर 30 जनवरी 2023 तक जागरूकता शिविर, कार्यशाला, प्रशिक्षण आयोजित
कवर्धा, 29 दिसंबर 2022। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के निर्देशानुसार, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में मिशन वात्सल्य, बाल अधिकार संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण विषय पर 29 दिसम्बर 2022 से 30 जनवरी 2023 तक जागरूकता शिविर कार्यशाला प्रशिक्षण एवं बैठक का अयोजन किया जा रहा है।जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री आनंद […]