छत्तीसगढ़

रकेली में नया खरीदी केंद्र बनने से 9 गांव के किसानों को मिली सुविधा

अम्बिकापुर 1 फरवरी 2022/  दरिमा तहसील के ग्राम रकेली में नया उपार्जन केंद्र बनने से इस वर्ष आस-पास के 9 गांव के किसानों को समर्थन मूल्य में धान बेचने में सुविधा हो रही है। इससे पहले किसान कर्रा समिति में धान बेचते थे जिससे परिवहन में समय और  वाहन किराया ज्यादा लगता था।
रकेली उपार्जन केंद्र में धान बेचने आये रकेली के किसान श्री चक्रधारी ने बताया कि यहां खरीदी केंद्र शुरू होने से बहुत सुविधा हो गई है। टोकन लेने और धान बेचने में कोई दिक्कत नही हो रही है। किसानों की संख्या कम होने से धान बेचने में समय भी कम लग रहा है। इसी प्रकार ग्राम अड़ची के किसान श्री सुरेश पोर्ते एवं नवानगर के श्री मिथलेश गुप्ता ने भी रकेली में नया धान खरीदी केंद्र खुलने से प्रसन्नता जाहिर करते हुए इसे सुविधाजनक बताया। उन्होंने बताया कि अब खरीदी केंद्र नजदीक होने से आते-जाते टोकन कटवा ले रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *