मुंगेली 22 जनवरी 2022// प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री गुरू रूद्र कुमार गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को सुबह 09 बजे जिला मुख्यालय स्थित डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में मुख्य अतिथि की आसंदी से राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। जिला कलेक्टोरेट से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रातः 8.59 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा और प्रातः 09 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। प्रातः 9.02 बजे राष्ट्रगान होगा। प्रातः 9.05 बजे से मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री के जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन, प्रातः 9.20 बजे शहीद परिवारों का सम्मान और प्रातः 09.25 बजे प्रशस्ति पत्र का वितरण किया जाएगा।
संबंधित खबरें
ओपन कैम्पस ड्राइव का आयोजन 24 सितंबर को
दंतेवाड़ा, सितंबर 2022। एन.एम.डी.सी. डीएव्ही आईटीआई भांसी जिला दंतेवाड़ा में 24 सितंबर 2022 दिन शनिवार को प्रातः 09:30 बजे से ओपन कैम्पस ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। इच्छुक (पुरुष) आवेदक प्रातः 9 बजे से निर्धारित स्थल पर अपनी समस्त शैक्षणिक दस्तावेजों की मूल प्रतिया, एक-सेट छायाप्रतियां एक पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ सहित उपस्थित होकर […]
कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अधिकारी नियुक्त
दुर्ग, अक्टूबर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा जिले में विधानसभा निर्वाचन-2023 से नामांकन प्रक्रिया के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्ट्रेट मेन गेट पर संयुक्त कलेक्टर एवं आयुक्त नगर पालिक निगम रिसाली श्री आशीष देवांगन और […]
प्राकृतिक आपदा में मृतक के वारिस को 4 लाख रूपए की राशि स्वीकृत
अम्बिकापुर, 30 सितम्बर 2025/sns/- अपर कलेक्टर सरगुजा ने तहसील अम्बिकापुर के कोलडीहा निवासी सुखमेन की मृत्यु सांप काटने से होने पर उनके वारिस ना.बा. अमन को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 संशोधित प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत […]