रायगढ़, 10 अक्टूबर 2025/sns/- राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व दृष्टि दिवस 2025 के अवसर पर आज जिले में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह दिवस प्रतिवर्ष अक्टूबर माह के दूसरे गुरुवार को मनाया जाता है। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत के मार्गदर्शन तथा जिला नोडल अधिकारी डॉ. मीना पटेल और जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैंकरा के संचालन में जिले के समस्त विकासखंडों में यह आयोजन हुआ। इस अवसर पर नेत्र सहायक अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों एवं आमजनों को नेत्र सुरक्षा के उपाय और सामान्य नेत्र रोगों की जानकारी दी गई। जिसमें मधुमेह, मोबाइल व कंप्यूटर उपयोग, बदलती जीवनशैली के कारण होने वाले दृष्टि दोषों जैसे मायोपिया, एम्बलोपिया, आँखों का सुखापन आदि पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में बताया गया कि मधुमेह रोगियों को हर 6 माह में आंखों की नियमित जांच करानी चाहिए, जिससे आंखों की रोशनी को सुरक्षित रखा जा सके। बच्चों और नवयुवकों में दृष्टि दोषों की बढ़ती समस्या को देखते हुए संतुलित आहार में विटामिन ए युक्त भोजन जैसे पालक, गाजर, पपीता, आम, अंडा, मछली और दूध को शामिल करने पर जोर दिया गया।सामान्य नेत्र सुरक्षा के बताए गए उपायआंखों को दिन में दो बार साफ पानी से धोना, साफ तौलिया का उपयोग करना। तेज रोशनी और धूप से बचाव हेतु चश्मे का प्रयोग हेतु कहा गया। नेत्र पर चोट या कुछ गिरने की स्थिति में मलने के बजाय साफ पानी से धोना। चलती बस में, लेटे हुए या कम रोशनी में न पढ़ने की सलाह दी गई। बाजार में बिकने वाली बिना पर्ची की आंखों की दवा से परहेज और डॉक्टर से ही परामर्श लेने की अपील की गई। साथ ही स्कूलों में बच्चों के नेत्र परीक्षण की आवश्यकता पर बल दिया गया।निःशुल्क नेत्र जांच व इलाज की सुविधाऑखों की जांच मेडिकल कॉलेज एवं सभी जिला चिकित्सालयों में नेत्र विषेषज्ञ एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में नेत्र सहायकों द्वारा नेत्रों का निःषुल्क जांच एवं उपचार किया जाता है। 40 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को मोतियाबिंद की जांच नजदीक के स्वास्थ्य केन्द्र/जिला चिकित्सालय में कराते रहना चाहिए, जहां मोतियाबिंद की निःषुल्क जॉच उपचार एवं ऑपरेषन की सुविधा उपलब्ध है।
संबंधित खबरें
प्रभारी सचिव ने धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
मुंगेली, 17 नवंबर 2025/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप जिले में समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानों से धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू हो चुकी है। इसी कड़ी में धान उपार्जन कार्य सुचारू एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले के प्रभारी सचिव श्री चंदन कुमार ने कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के […]
औषधालय सेवक निलंबित
बिलासपुर, 27 जनवरी 2026/sns/-आयुष विभाग द्वारा संचालित स्पेशलिटी क्लिनिक सीएचसी बिल्हा में पदस्थ औषधालय सेवक कृष्ण कुमार वर्मा को निलंबित कर दिया गया है। उन पर कार्यस्थल से लंबे समय तक अनुपस्थित रहने का आरोप लगाया गया है। जिला आयुष अधिकारी ने निलंबन की कार्रवाई की है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय आयुर्वेद औषाधालय जेवरा […]
महिला सशक्तिकरण, एसएचजी की महिलाएं कर रही फ्लैक्स प्रिंटिंग प्रेस का संचालन कलेक्टर श्री संबित मिश्रा
बीजापुर, 16 जुलाई 2025/sns/ – महिला सशक्तिकरण एक सतत् प्रक्रिया है, जिसमें महिलाओं को निरंतर समर्थन और प्रोत्साहन की आवश्यकता होती है। वर्तमान परिदृश्य में महिलाओं का आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होना आवश्यक है, ताकि समाज में सकारात्मक परिवर्तन आ सके। आर्थिक आत्मनिर्भर होकर ही महिलाएं बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकती हैं। उक्त बातें […]


