छत्तीसगढ़

92 वर्षीय श्रीमती हिरौंदी बाई कोविड टीकाकरण जागरूकता की बनी मिसाल

राजनांदगांव/ जनवरी 2022। डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम खुज्जी की 92 वर्षीय श्रीमती हिरौंदी बाई कोविड टीकाकरण जागरूकता की मिसाल बन गई है। श्रीमती हिरौंदी बाई का व्यवहार हम सबको कोविड टीकाकरण के लिए प्रेरित कर रहीं है। कोविड टीकाकरण के लिए चलाए जा रहे विशेष महाअभियान में श्रीमती हिरौंदी बाई ने कोविड-19 संक्रमण की सुरक्षा के लिए कोविड वैक्सीनेशन का दूसरा डोज लगाकर अन्य नागरिकों को जागरूक किया। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर श्रीमती हिरौंदी बाई को उनके घर जाकर टीकाकरण जागरूकता के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप उन्हें साड़ी, शॉल, कंबल, मास्क और सेनेटाईजर प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *