जांजगीर-चांपा, जनवरी, 2022/ जिला दंडाधिकारी श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला ने कोरोना संक्रमित व्यक्ति पाए जाने पर नगर पालिका जांजगीर-नैला के वार्ड क्रमांक.04 व 23, अकलतरा के वार्ड नंबर 5, 6, 11, 13 व 14, अकलतरा तहसील के ग्राम रसेड़ा के वार्ड क्रमांक 09 और डभरा तहसील के ग्राम नवापारा के वार्ड नंबर 04 के चिंहाकित क्षेत्र को माईक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश के अनुसार कंटेन्मेंट जोन में अति आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की आपूर्ति तथा अपरिहार्य, स्वास्थगत आपातकालीन परिस्थितियों को छोड़कर कंटेनमेंट जोन में आने-जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। कंटेनमेंट जोन के निवासी बिना अनुमति के अपने घरों से बाहर किसी भी परिस्थिति में नहीं निकलेंगे। चिन्हांकित क्षेत्र पूर्णतः लाकडाउन रहेगा। क्षेत्र के अंतर्गत सभी दुकानें, आफिस एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश तक पूर्णतः बंद रहेंगे। वाहनों के आवागमन पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। अति आवश्यक होने पर पृथक से आदेश प्रसारित किया जाएगा। कंटेनमेंट जोन में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी संबंधित तहसीलदार को दी गयी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संबंधित क्षेत्र में स्वास्थ्य निगरानी, सैंपल की जांच आदि की व्यवस्था की जाएगी। कानून-व्यवस्था, कंटेनमेंट जोन को सील करने एवं गश्त करने के लिए आवश्यक पुलिस व्यवस्था के लिए पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कंटेनमेंट क्षेत्र में केवल एक प्रवेश एवं निकास द्वार की व्यवस्था हेतु पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता को दायित्व सौंपा गया है। स्वास्थ्य विभाग के एसओपी अनुसार पीपीई कीट, मास्क उपलब्ध करवाने, घरों का एक्टिव सर्विलांस, मेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था की जिम्मेदारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दी गयी है।
संबंधित खबरें
गोधन न्याय योजना बना अतिरिक्त आय का जरिया
पशुपालक किसान एवं समूह की महिलाएं हो रही हैं आर्थिक रूप से सशक्त मुंगेली 25 मई 2023// राज्य शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना पशुपालक किसानों एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं के लिए अतिरिक्त आय का जरिया बन चुका है। इससे पशुपालक किसान व समूह की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। […]
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 21 जून को राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में करेंगे योगाभ्यास
सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित योगाभ्यास में शामिल होंगे नामांकित अतिथि रायपुर, 20 जून 2024/ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2024 के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में सुबह 7 बजे योगाभ्यास करेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े करेंगी। उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव […]
गरिमामय ढंग से मनाया गया 74 वां गणतंत्र दिवस
सुकमा के मिनी स्टेडियम में कैबिनेट मंत्री श्री कवासी लखमा ने किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी ली सुकमा, जनवरी 2023/ सुकमा जिले में 74 वां गणतंत्र दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया गया। सुकमा के मिनी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री वाणिज्यकर (आबकारी) वाणिज्य एवं उद्योग छ.ग. शासन, […]