रायपुर 08 जनवरी 2022/राजनांदगांव जिले के गंडई में हाइटेक सब्जी मण्डी और हाइटेक नर्सरी का निर्माण जल्द प्रारंभ होगा। कृषि और उद्यानिकी विभाग द्वारा हाइटेक सब्जी मंडी और उद्यानिकी के हाइटेक नर्सरी के निर्माण की पहल शुरू कर दी है। दोनों ही विभाग के अधिकारियों को कार्यायोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। हाइटेक सब्जी मण्डी और नर्सरी के बनने से वहां सब्जी और उद्यानिकी की खेती से जुड़े किसानों को आधुनिक खेती के लिए जरूरी तकनीकी मार्गदर्शन के साथ-साथ उनके उत्पादक की बिक्री की व्यवस्था हो सकेगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा राजनांदगांव जिले के गण्डई में 3 जनवरी को किसानों की मांग पर हाइटेक सब्जी मंडी एवं उद्यानिकी की हाइटेक नर्सरी के निर्माण की घोषणा की गयी थी।
संबंधित खबरें
सी-मार्ट में महिला समूहों द्वारा बनाये उत्पाद बढ़ाने मांग व आपूर्ति पर करें फोकस-कलेक्टर श्री भीम सिंह
रायगढ़, मार्च 2022/ शासन द्वारा महिला समूहों के उत्पाद के विक्रय में वृद्धि तथा बेहतर बाजार मुहैय्या कराने के लिए सी-मार्ट प्रारंभ किया जा रहा है। इस सी-मार्ट के माध्यम से जिला मुख्यालय में अलग-अलग विकासखण्डों में विशेष रूप से तैयार होने वाले उत्पादों को उपभोक्ताओं तक सीधे पहुंचाया जा रहा है। यहां महिला समूहों […]
मुख्यमंत्री ने सक्ती जिले को 145 करोड़ रूपए से अधिक केविकास कार्यों की दी सौगात
डभरा में आयोजित लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री रायुपर, 3 अक्टूबर 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज सक्ती जिले के डभरा विकासखंड प्रवास के दौरान दशहरा मैदान डभरा में आयोजित कार्यक्रम में 1 अरब 45 करोड़ 5 लाख रूपए से अधिक के 170 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री द्वारा आज […]
एक्स पर नंबर 1 ट्रेंड में रहा #CG_ की _ प्रGATI_ का _ बजट
रायपुर, 3 मार्च, 2025/छत्तीसगढ़ का बजट आज एक्स पर ट्रेंड में पहले स्थान पर रहा। पांच बजे तक इस संबंध में 6 हजार 196 पोस्ट किये जा चुके थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सरकार ने इस बजट का थीम ज्ञान के लिए गति रखा था। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सरकार के कैबिनेट में […]