रायपुर, 3 मार्च, 2025/छत्तीसगढ़ का बजट आज एक्स पर ट्रेंड में पहले स्थान पर रहा। पांच बजे तक इस संबंध में 6 हजार 196 पोस्ट किये जा चुके थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सरकार ने इस बजट का थीम ज्ञान के लिए गति रखा था। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सरकार के कैबिनेट में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने यह बजट आज विधानसभा में प्रस्तुत किया। पिछले बजट में ज्ञान पर जोर दिया गया था जिसका तात्पर्य यह था कि यह बजट गरीब, युवा, अन्नदाता और नारीशक्ति पर आधारित है। यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा इन वर्गों पर फोकस कर बनाई जा रही कल्याणकारी नीतियों पर आधारित था। इस बार ज्ञान के लिए गति थीम रखा गया। यहां गति से तात्पर्य था। जी अर्थात गुड गवर्नेंस, ए अर्थात एक्सीलरेटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, टी अर्थात टेक्नालाजी एवं आई अर्थात इंडस्ट्रियल ग्रोथ था। इसी पर आधारित #CG_ की _ प्रGATI_ का _ बजट ने आज एक्स पर ट्रेंड किया। इस बजट में विशेष रूप से डिजिटल टेक्नालाजी पर अत्याधिक जोर होने की वजह से युवाओं को इसने काफी प्रभावित किया। इसी के साथ #CG_बजट टापिक ने भी एक्स पर काफी ट्रेंड किया।
संबंधित खबरें
आम जनता की छोटी-छोटी समस्याओं का तत्काल हो निराकरण: मुख्यमंत्री श्री बघेल
पुलिस की कार्यशैली लोगों को न्याय दिलाने की हो भेंट-मुलाकात अभियान: रामानुजगंज में अधिकारियों से मिले मुख्यमंत्री कहा- किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से करें निराकरण लोक सेवा गारंटी के आवेदनों का समय सीमा में हो समाधान रायपुर, 06 मई 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आज सबेरे रामानुजगंज में जिले के अधिकारियों […]
मनरेगा योजना के तहत विभिन्न निर्माण कार्य के जरिए जल संरक्षण का प्रयास, चेकडेम सुधार से किसानों को मिली आसान सिंचाई सुविधा
अम्बिकापुर, दिसम्बर 2023/ महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत जलसंरक्षण के प्रयास विभिन्न कार्यो के माध्यम से लगातार किए जा रहे है। इसी कड़ी में चेकडेम निर्माण कार्य भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत वर्षा के जल का संरक्षण बोल्डर चेक डेम, गेबियन निर्माण, तालाब गहरीकरण, नवीन तालाब […]
वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर एम्बुलेंस को किया रवाना जरूरतमंद मरीजों को मिलेगा एम्बुलेंस का लाभ, स्वास्थ्य सेवाओं में हो रहा विस्तार
रायगढ़, दिसम्बर 2024/sns/ वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने आज विधायक कार्यालय रायगढ़ से विधायक निधि से खरीदी हुई दो एम्बुलेंस को आज हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले के काफी सारे जनकल्याणकारी कार्य किए जा रहे है, लेकिन विधायक निधि से एम्बुलेंस देकर आत्मिक संतुष्टि मिल रही है। इससे स्वास्थ्य […]