कवर्धा, जनवरी 2022। कबीरधाम जिले के अधीनस्थ शासकीय कार्यालयों से सेवानिवृत्त, मृत शासकीय कर्मचारियों के लंबित पेंशन प्रकरणों, परिवार पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए संचालक, कोष लेखा एवं पेंशन छत्तीसगढ़ रायपुर के आदेशानुसार श्री सुशील गजभिये , संभागीय संयुक्त संचालक के निर्देशन में कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, कोष लेखा एवं पेंशन, दुर्ग की टीम श्री अशोक कुमार राठौर, सहायक संचालक तथा श्री दीपक कामनवार, सहायक आंतरिक लेखा अधिकारी द्वारा 3 और 4 जनवरी को कार्यालय कलेक्टोरेट परिसर जिला कोषालय कार्यालय में 2 दिवसीय जिला स्तरीय पेंशन प्रकरण निवारण शिविर सम्पन्न किया गया। श्री एम.ए.मुस्तफा, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने बताया कि उक्त शिविर में कुल प्राप्त 19 प्रकरणों में से 17 प्रकरणों का त्वरित निवारण कर पीपीओ जारी कर दिया गया है तथा 31 जनवरी 2022 को सेवानिवृत्त होने वाले 2 प्रकरणों को प्रक्रियाधीन में रखा गया है।
संबंधित खबरें
जनदर्शन दो मत्स्य पालकों को केसीसी योजना के तहत मिला 04 लाख से अधिक का चेक
मुंगेली, 16 जुलाई 2025/sns/- जिला कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने जिले के आमजनों की मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुनी और नियमानुसार निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने पथरिया विकासखण्ड के दो मत्स्य पालकों को केसीसी […]
छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने लगभग तीन वर्ष में समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए लघुवनोपजों की संख्या 7 से बढ़ाकर की 61
कवर्धा, 21 फरवरी 2022। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप प्रदेश के वनवासियों के हित को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में वर्तमान में समर्थन मूल्य पर 61 लघु वनोपजों की खरीदी की जा रही है। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि इस तरह छत्तीसगढ़ […]
तातापानी महोत्सव में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 400 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे
मुख्यमंत्री श्री साय ने दिया वर वधू को आशीर्वाद नवदंपतियों को घरेलू सामग्री के साथ मिले अनेक उपहार रायपुर, 14 जनवरी 2024/बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में आयोजित किये जा रहे तातापानी महोत्सव परिसर में 400 नव युगल मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत परिणय सूत्र में बंधे। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री श्री साय का स्वागत पगड़ी […]