उत्तर बस्तर कांकेर 01 जनवरी 2022ः-जिला मुख्यालय कांकेर से लगभग 90 किलो मीटर दूर विकासखण्ड अंतागढ़ के टेमरूपानी ग्राम पंचायत के खोड़पानी गौठान में सामुदायिक मुर्गी पालन के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत लगभग 05 लाख रूपये की लागत से कुक्कुट आश्रय स्थल निर्माण किया गया है, जिसमे वहाॅ की महिला स्व सहायता समूह द्वारा मुर्गी पालन का कार्य किया जा रहा है, जो उनकी आय का साधन बन गया है। इससे पहले समूह की महिलाओं की आय का एक मात्र स्त्रोत कृषि एवं मजदूरी था, जो सीजन के आधार पर निर्भर होता था। ग्राम पंचायत टेमरूपानी की चंदा महिला स्व. सहायता समूह की महिलाओ की अपनी मेहनत एवं लगन तथा कुछ अलग कर दिखाने का जज्बे ने उन्हें अपने रोजमर्रा के कार्यो के साथ ही मुर्गी पालन का कार्य को आसान बना दिया है। इससे उनको आमदनी का जरिया प्राप्त हो गया है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। समूह की महिलाओं ने कहा कि कुक्कुट आश्रय स्थल में मुर्गी पालन से उनके आर्थिक स्थिति में बदलाव आया है और उन्हे सही दिशा मिल गया है।
संबंधित खबरें
राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लाईवलीहूड कॉलेज में रंगोली के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का प्रदर्शन
बीजापुर दिसंबर 2024/sns/ केन्द्र शासन एवं राज्य शासन के विभिन्न योजनांतर्गत कौशल विकास प्रशिक्षण लाईवलीहुड कॉलेज बीजापुर में कुल 60 हितग्राहियों को निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें स्विंग मशीन ऑपरेटर एवं असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन कोर्स सम्मिलित हैं। सरकार गठन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “सुशासन पर कार्यक्रम” का आयोजन 11 […]
उपजेल में निरुद्ध बच्चों के सत्यापन हेतु विशेषज्ञ समिति द्वारा किया गया निरीक्षण
बलौदाबाजार, जुलाई 2022/जिले में निरुद्ध बंदियों के आयु सत्यापन हेतु विशेषज्ञ समिति द्वारा उपजेल बलौदाबाजार का निरीक्षण किया गया। विशेषज्ञ समिति के सदस्यों द्वारा जेल परिसर में निर्धारित बैरक में जाकर जेल में निरूद्ध 18 से 21 वर्ष के बंदियों से उनकी आयु, शिक्षा एवं स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी ली गयी। सभी निरूद्धों के द्वारा […]
मुख्यमंत्री ने ‘भगवान परशुराम जयंती महोत्सव‘ के पोस्टर का किया विमोचन
रायपुर, 16 अप्रैल 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज शाम अपने निवास कार्यालय में श्री गौड़ ब्राम्हण समाज संस्था रायपुर द्वारा प्रकाशित पोस्टर ‘‘भगवान परशुराम जयंती महोत्सव‘‘ का विमोचन किया। यह महोत्सव राजधानी के समता कॉलोनी स्थित मंगलम भवन में 22 अप्रैल को आयोजित होगा। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा एवं विप्र महासंगोष्ठी का […]