धमतरी, 13 जुलाई 2025/sns/- भारत सरकार ग्रामीण विकास विभाग की संयुक्त सचिव श्रीमती स्वाति शर्मा ने आज वनांचल नगरी के पीपराहीभर्री में बाला कॉन्सेप्ट के तहत बने मॉडल आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र में व्यवस्थाओं को देखा और बच्चों से आत्मीय बातचीत भी की। साथ ही श्रीमती शर्मा ने बच्चों को अपने हाथों से मिठाई भी खिलाई। संयुक्त सचिव श्रीमती शर्मा ने बच्चों से दीवार पर बने रंग-बिरंगे चित्र, गिनती, फल-फूलों के नाम आदि पूछे, जिसका जवाब बच्चों ने बखूबी दिया। गौरतलब है कि बाला कॉन्सेप्ट के तहत यह आंगनबाड़ी भवन 11.69 लाख रूपये की लागत से बनाया गया है। श्रीमती शर्मा ने आंगनबाड़ी के बच्चों को गरम पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने, बच्चों की कुपोषण स्तर जांचने, स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने आदि के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने पीपराहीभर्री से मेनरोड तक बन रहे पक्के सड़क का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य को समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण् बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस सड़क के बन जाने से कमार बसाहट में रहने वालों को आने-जाने की बेहतर सुविधा मिल पाएगी। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती रोमा श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
’बने खाबो बने रहिबो’ सघन जांच एवं जागरूकता अभियान खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा सघन जांच 04 से 06 अगस्त तक
दुर्ग, 02 अगस्त 2025/sns/- खाद्य एवं औषधि प्रशासन छ.ग शासन द्वारा सही भोजन बेहतर जीवन की परिकल्पना को सार्थक बनाने हेतु ’’बने खाबो बने रहिबो’’ सघन जांच एवं जागरूकता अभियान 04 से 06 अगस्त 2025 को दुर्ग जिला के साथ समस्त प्रदेश में चलाया जाएगा। बने खाबों बने रहिबो अभियान का उद्देश्य खाद्य प्रदायकर्ताओं को […]
महिला आयोग की 28 नवम्बर को सुनवाई
बिलासपुर, 27 नवम्बर 2025/sns/-छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा 28 नवम्बर 2025 को जिला पंचायत में प्रकरणों की सुनवाई की जाएगी। आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं सदस्य पीड़ित महिलाओं के प्रकरणों की सुनवाई करेंगे। सुनवाई सवेरे 11 बजे से शुरू होगी। इसमें बिलासपुर जिले से प्राप्त पीड़ित महिलाओं के आवेदनों एवं शिकायतों की सुनवाई […]
संभागायुक्त श्री सुनील जैन ने बीएलओ को दिए निर्देश कृ निर्वाचन कार्य में बरतें पूर्ण गंभीरता और पारदर्शिता
बिलासपुर, 01 अक्टूबर 2025/sns/-निर्वाचन कार्य में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बेलतरा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 31 के अंतर्गत 257 मतदान केंद्रों के बीएलओ और सुपरवाइजरों के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) संबंधी प्रशिक्षण का आयोजन प्रार्थना सभा भवन में किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में संभागायुक्त श्री सुनील जैन एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन […]

