अम्बिकापुर / दिसम्बर 2021/भू जल प्रबंधन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ मंगलवार को जिला पंचायत के सभकक्ष में हुआ। प्रशिक्षण में केंद्रीय भूमि जल बोर्ड के वैज्ञानिकों ने भू जल विज्ञान एवं भू जल तकनीक पर विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण में कई तकनीकी समस्याओ के निराकरण भी किया गया।
प्रशिक्षण में केंद्रीय भूमि जल बोर्ड के वरिष्ठ वैज्ञानिक श्री अशोक कुमार बिश्वाल ने भू जल विज्ञान एवं भू जल निगरानी तकनीक पर विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही डॉ अजय कुमार सिन्हा के द्वारा भू भौतिकी तकनीकों पर जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में अभियन्ता एवं तकनीकी सहायक शामिल हुए।
