जांजगीर-चांपा, दिसंबर,2021/ ग्राम पंचायत लोहर्शी के सरपंच एवम् कोटवार द्वारा एक अज्ञात महिला का शव मंगलू नामक व्यक्ति के खेत के पास मिलने की सूचना दी गई। सूचना उपरांत पुलिस एवं राजस्व विभाग के कर्मचारी मौके पर उपस्थित हुए। आस-पास के लोगों से पूछताछ करने पर महिला के सम्बन्ध में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई।कुछ लोगो द्वारा बताया गया कि उक्त महिला को 1-2 दिन से गांव के आस पास देखा जा रहा था।महिला अर्ध विक्षिप्त प्रतीत होती थी। पंचनामा पश्चात शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम करने वाले मेडिकल आफिसर डॉ ध्रुव से मृत्यु के संबंध में जानकारी ली गई। डॉक्टर द्वारा बताया गया कि महिला की मृत्यु हार्ट ब्लाकेज के वजह से हुई है। उक्त शव के पोस्टमार्टम में ऐसे लक्षण परिलक्षित नहीं हुई है जिससे इस बात की पुष्टि हो कि मृत्यु ठंड से हुई है।पोस्टमार्टम उपरांत नगर पंचायत शिवरीनारायण के कर्मचारियों के सहयोग से पुलिस एवम् प्रशासनिक अमला द्वारा महिला का ससम्मान कफ़न दफन किया गया है।उक्ताशय की जानकारी एसडीएम पामगढ़ श्री अरूण डहरिया द्वारा दी गई।
संबंधित खबरें
सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले एसटी व एससी के विद्यार्थियों को मिलेगा प्रोत्साहन राशि
26 जुलाई तक आवेदन आमंत्रितरायगढ़, जुलाई2022/ संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हेतु प्रोत्साहन योजना वर्ष 2010 के अंतर्गत प्रदेश के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अभ्यर्थियों को संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर 01 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि दिए जाने का प्रावधान […]
कृषि मंडियों में भार साधक समितियों की नियुक्ति के आदेश जारी
अब तक भार साधक अधिकारियों के माध्यम से हो रहा था कामकाज का संचालनराजनांदगांव ,जून 2022। छत्तीसगढ़ की सभी 69 कृषि उपज मंडी समितियों में भार साधक अधिकारियों के स्थान पर भार साधक समितियों की नियुक्तियां कर दी गई हैं। प्रत्येक समिति में एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष तथा 5 सदस्यों समेत कुल 7 सदस्यों की […]
4055 युवाओं ने अग्निवीर बनने दिखाया कौशल
दुर्ग, दिसंबर 2022/ सेना भर्ती रैली में युवाओं का अपूर्व उत्साह दुर्ग जिले में दिख रहा है। सेना भर्ती स्थल के पास बड़ी संख्या में युवा अपना कौशल दिखाने पहुंच रहे हैं। सेना भर्ती के पहले दिन 3 जिलों के 6300 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था इसमें 4055 युवा भर्ती रैली में भाग लेने पहुंचे। […]