अम्बिकापुर/ दिसम्बर 2021/ छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री अमरजीत भगत ने सोमवार को मैनपाट विकासखंड के खड़गांव में विधि विधान से पूजा-अर्चना कर नवीन धान खरीदी केन्द्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्थानीय जन प्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खाद्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में कई नवीन धान केन्द्र बनाए जा रहे है ताकि किसानों को समर्थन मूल्य में धान बेचने के लिए अधिक दूर न जाना पड़े और नजदीक में ही उन्हें धान बेचने की सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि पूरे देश में छत्तीसगढ़ ही एक मात्र प्रदेश है जहां किसानों को धान का सबसे ज्यादा मूल्य मिल रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हमारी सरकार लगातार किसानों के लिए काम कर रही है।
संबंधित खबरें
एरो क्लब रेस्टोरेन्ट का उपमुख्यमंत्री श्री साव ने किया शुभारंभ
दुर्ग, दिसम्बर 2024/sns/ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने जिले के करंजा भिलाई में स्थित कोशी एरो क्लब व रिसार्ट का आज शुभारंभ किया। उन्होंने रिसार्ट का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान कहा कि इस प्रकार के रेस्टोरेन्ट के होने से आम जनता को अच्छी सुविधा मिलेगी। इस रेस्टोरेन्ट में हवाई जहाज के […]
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए 03 मई तक दावा-आपत्ति आमंत्रित
दुर्ग, अप्रैल 2023/ एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय दुर्ग शहरी द्वारा 13 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं 21 आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। मूल्यांकन समिति केे निर्णय अनुसार 03 मई 2023 तक दावा-आपत्ति आमंत्रित कर प्राप्त आवेंदनों की अंतिम सूची परियोजना कार्यालय एवं नगर निगम दुर्ग के सूचना पटल […]
जिले में सफलतापूर्वक धान खरीदी संपन्न, किसानों से 444875.72 मेट्रिक टन धान खरीदी की गई
किसानों को अब तक 911 करोड़ 30 लाख 50 हजार 392 रुपए का किया गया भुगतान कलेक्टर ने किसानों को राशि का भुगतान, धान का उठाव और एफसीआई में चावल जमा करने के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली कवर्धा, 08 फरवरी 2023। राज्य शासन की सर्व प्राथमिकता वाली खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में धान […]