दुर्ग दिसंबर 2021/जिले में पहली तारीख से धान खरीदी शुरू हो गई है। धान खरीदी की व्यवस्थाएं समितियों के द्वारा मुकम्मल की गई है। धान खरीदी केन्द्रों में व्यवस्था की निगरानी के लिए अधिकारी निरंतर मॉनिटरिंग कर रहे हैं। पाटन ब्लाक के धान खरीदी केन्द्रों में भी धान खरीदी सुचारू रूप से चल रही है। ग्राम जामगांव एम के धान खरीदी केन्द्र में 235 किसानों को धान खरीदी के लिए टोकन दिया गया था, जिसके मुताबिक धान खरीदी की जा रही है। ग्राम तर्रा में 523 किसानों तथा ग्राम फुण्डा में 101 किसानों को टोकन दिया गया। किसानों से बात करने पर किसान ग्राम जामगॉव एम के सुशील कुमार चंद्राकर ने बताया कि उन्होंने 179 बोरा धान बेचा है, शीघ्र ही 45 बोरे और बेचेंगे। ओंकार प्रसाद ग्राम अम्लीडीह ने 166 बोरा धान बेचा। उन्होंने बताया कि खरीदी केन्द्र में अच्छी व्यवस्था की गई है। यहां आज के ग्राम तर्रा, रवेली, राखी, गभरा, लोहरसिंह के किसानों ने अपने धान बेचे। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों संभाग स्तरीय बैठक आयोजित हुई थी। इस बैठक में धान संबंधी सभी मापदंडों के पालन के निर्देश के मानिटरिंग के निर्देश दिए गए थे, इसके मुताबिक सभी केन्द्रों में पर्याप्त व्यवस्था की गई।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल नई दिल्ली के किरण नादर म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित टूरिज्म कॉन्क्लेव में शामिल हुए,
ब्रेकिंग मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल नई दिल्ली के किरण नादर म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित टूरिज्म कॉन्क्लेव में शामिल हुए। उन्होंने कॉन्क्लेव में लगाए गए छत्तीसगढ़ की आदिवासी संस्कृति और लोक कला पर केंद्रित स्टॉलों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान छत्तीसगढ़ का पारम्परिक वाद्य यंत्र तुरही भी बजाया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर […]
सांवरा बस्ती में हुआ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 160 से अधिक लोग हुए लाभांवित
बलौदाबाजार, सितंबर 2022/ कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला मुख्यालय के नजदीक स्थित सांवरा बस्ती में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 163 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क आवश्यक दवाईयां उपलब्ध करायी गई। शिविर के संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम […]
फर्स्ट-एड प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत कवर्धा में एक दिवसीय सेमिनार सम्पन्न
कवर्धा, 23 अप्रैल 2025/sns/- कलेक्टर एवं अध्यक्ष भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी श्री गोपाल वर्मा के निर्देशानुसार जिले में संचालित फर्स्ट-एड प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय प्राथमिक उपचार एवं स्वास्थ्य सेमिनार का आयोजन आचार्य पंथ श्री गृध मुनि नाम साहब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कवर्धा में किया गया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की युथ रेडक्रॉस सोसाइटी इकाई […]