छत्तीसगढ़

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दूसरे दिन 58 हजार 351 क्विंटल धान की खरीदी

मुंगेली / दिसम्बर 2021// राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2021-2022 हेतु जिले में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 01 दिसम्बर से प्रारंभ हो गया है। धान खरीदी कार्य प्रारंभ होने से धान खरीदी केंद्रों में किसानों में उत्साह देखा गया। कलेक्टर श्री अजीत वसंत के द्वारा धान उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी हेतु की गई व्यापक एवं सुव्यस्थित व्यवस्था के फलस्वरूप समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दूसरे दिन आज शाम 05.30 बजे तक 58 हजार 351 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। जिला विपणन अधिकारी श्री शीतल भोई ने बताया कि धान खरीदी के लिए कलेक्टर श्री वसंत के निर्देश पर चाक-चाौबंद व्यवस्था की गई है। उपार्जन केंद्रों में किसानों के लिए समुचित व्यवस्थ की गई है। जिसके फलस्वरूप किसानों में काफी उत्साह है। उन्होने बताया कि धान खरीदी के दूसरे दिन आज 81 उपार्जन केंद्रों में शाम 05.30 बजे तक 58 हजार 351 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। आगामी दिनों में उपार्जन केंद्रो में धान की आवक में वृद्धि होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *