जगदलपुर, नवंबर 2021/ बस्तर जिले के शैक्षणिक संस्थानों में 26 नवंबर को संविधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घाटलोहंगा में शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों द्वारा संविधान की उद्देशिका का वाचन किया गया। इसके साथ ही संविधान अनुरूप व्यवहार की शपथ ली गई। इसी प्रकार विकासखंड बस्तर के पूर्व माध्यमिक शाला जामगांव में भी संविधान दिवस का आयोजन करते हुए संविधान अनुरूप व्यवहार की शपथ ली गई। कार्यक्रम में घाटलोहंगा के प्राचार्य श्री एआर नोन्हारे, शिक्षक श्री दिलीप देवांगन, श्री एसके मूर्ति, श्री जेके पाणीग्राही, सुश्री सीमा कौशिक, संकुल समन्वयक श्री पुरुषोत्तम धुर्वे, प्रधान पाठक श्री मुन्ना कुंजाम सहित शिक्षक-शिक्षिका एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
चौपाल में 73 ग्रामों के लोग होंगे लाभान्वित
अम्बिकापुर 8 अप्रैल 2022/ कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान हेतु गांवो में विद्युत जन समस्या समाधान का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 9 अप्रैल 2022 को वितरण केन्द्र अम्बिकापुर ग्रामीण के ग्राम केशवपुर, वितरण केन्द्र उदयपुर के ग्राम लक्ष्मणगढ़, वितरण केन्द्र मैनपाट के ग्राम […]
जिला पंचायत की झांकी को मिला प्रथम स्थान
-महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) थीम पर तैयार की गई झांकी— संसदीय सचिव श्री चंद्रदेव प्रसाद राय ने शील्ड प्रदान कर किया पुरस्कृतजांजगीर-चांपा। जिले में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान हाईस्कूल मैदान में निकाली गई विभिन्न विभागों की झांकी में जिला पंचायत जांजगीर चांपा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। […]
उद्यानिकी फसल के किसान ले सकते है पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना ’’रबी 2022’’ का लाभ
किसान 15 दिसम्बर 2022 तक करा सकते है फसलों की बीमारायपुर, नवम्बर 2022/ प्रदेश में उद्यानिकी फसलों के किसान को पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना ‘रबी 2022‘ का लाभ ले सकते है। इसके लिए 15 दिसंबर 2022 तक की समय-सीमा तय की गई है। गौरतलब है कि उद्यानिकी फसलों की खेती कर रहे किसानों […]