बीजापुर 28 नवंबर 2021- खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के तहत् समर्थन मूल्य पर धान उपार्जतन अवधि के दौरान धान विक्रय हेतु पंजीयन, भुगतान एवं अन्य शिकायत के निराकरण हेतु जिला स्तर पर शिकायत निवारण प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। शिकायत के लिए टोल फ्री नम्बर 07853-220023 पर संपर्क किया जा सकता है। शिकायत निवारण प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी एसडीएम बीजापुर श्री देवेश ध्रुव होंगे और डिप्टी कलेक्टर श्री मनोज बंजारे, खाद्य अधिकारी श्री बीएल पदमाकर एवं सहकारी संस्थाएं श्री अनिल तारम सदस्य नियुक्त किये गये हैं। उक्त अधिकारियों द्वारा धान विक्रय हेतु पंजीयन, भुगतान एवं अन्य शिकायतों का निवारण किया जायेगा।
संबंधित खबरें
शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर के कार्य परिषद् में सदस्य नामित
रायपुर, 29 दिसम्बर 2022/ राज्यपाल एवं कुलाधिपति सुश्री अनुसुईया उइके द्वारा छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 की धारा 23 (1) (पअ) के तहत् डॉ. शरद नेमा, प्राध्यापक, वानिकी एवं वन्यजीव अध्ययनशाला को शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर, जगदलपुर के कार्य परिषद् में आचार्य संवर्ग से सदस्य नामनिर्देशित किया गया है। इस संबंध में आज राजभवन सचिवालय […]
कन्या शिक्षा परिसर अंबागढ़ चौकी की चमेली गोटे चित्रकला में प्रथम
राजनांदगांव 27 जनवरी 2022। आजादी की 75वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव के अवसर पर विगत दिनों आयोजित विकासखंड स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में शासकीय कन्या शिक्षा परिसर उत्कृष्ट विद्यालय की कक्षा 11वीं की छात्रा कुमारी चमेली गोटे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में […]
कलेक्टर ने की स्थानीय अवकाशों की घोषणा
जगदलपुर, 12 जनवरी 2022/ कलेक्टर श्री रजत बंसल ने जिले के कैलेण्डर वर्ष 2022 के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। जिसमें 31 अगस्त बुधवार को गणेश चतुर्थी, 06 अक्टूबर गुरुवार को दशहरा बाहर रैनी एवं 25 अक्टूबर 2022 मंगलवार को गोवर्धन पूजा (दीपावली के दूसरे दिन) को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।