मुंगेली , नवम्बर 2021// संविधान दिवस के अवसर पर आज सुबह 11 बजे जिला कलेक्टोरेट परिसर के प्रांगण में कलेक्टर श्री अजीत वसंत के साथ अधिकारियों और कर्मचारियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पठन किया गया। कलेक्टर श्री वसंत ने सभी शासकीय सेवको को संविधान की मूल भावना के अनुरूप जनहित में काम करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर अपर संयुक्त कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर श्री आर के. तम्बोली, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नवीन भगत, डिप्टी कलेक्टर सुश्री रजनी भगत, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के जिला समन्वयक श्री वाचस्पति सिंह सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि आज के ही दिन 26 नवम्बर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था।
संबंधित खबरें
सर्वसुविधायुक्त है कटाईपाली-सी का हायर सेकेण्डरी स्कूल
रायगढ़, 14 जनवरी2022/ शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय कटाईपाली-सी विकासखण्ड धरमजयगढ़ ब्लाक मुख्यालय से 60 कि.मी.की दूरी पर वनांचल के मध्य अंतिम छोर पर स्थित हैं। वनांचल के साथ-साथ यह क्षेत्र जंगली जानवरों से प्रभावित हैं। ऐसे में शासन के द्वारा क्षेत्र के विद्याॢथयों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2007 में हाईस्कूल की […]
निर्वाचन व्यय मानिटरिंग के लिए विडियो अवलोकन टीम का गठन
राजनांदगांव मार्च 2022। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने विधानसभा क्षेत्र-73 खैरागढ़ के उप निर्वाचन के लिए निर्वाचन व्यय मानिटरिंग के लिए विडियो अवलोकन टीम का गठन किया है। जिसके अंतर्गत सहायक लेखा अधिकारी जनपद पंचायत खैरागढ़ श्री प्रकाश पाठक, सहायक प्राध्यापक रानी रश्मि देवी महाविद्यालय खैरागढ़ श्री जीएस भाटिया, व्याख्याता […]
फोर्टिफाईड चावल पोषक तत्वों एवं गुणों से है परिपूर्ण
बीजापुर ,जून 2022 राज्य शासन द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से राशन कार्डधारी उपभोक्ताओं सहित मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम, पूरक पोषण आहार तथा कल्याणकारी एवं अन्य योजनाओं के तहत फोर्टिफाईड युक्त चावल प्रदाय किया जा रहा है। फोर्टिफाईड युक्त चावल पोषक तत्वों एवं गुणों से भरपूर है जिसमें आयरन, फोलिक […]