बलौदाबाजार, नवम्बर 2021/ अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के अत्याचार पीड़ित 44 लोगों को वर्ष 2021 में अब तक 57 लाख 62 हजार रूपये की सहायता राशि स्वीकृत कर उन्हें भुगतान की गई है। कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सतर्कता एवं मानीटरिंग समिति की बैठक में आज इस आशय की जानकारी दी गई। इनमें अनुसूचित जाति वर्ग के 38 लोगों को 52 लाख 87 हजार एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के 6 पीड़ित लोगों को 4 लाख 75 हजार रूपये की राशि शामिल है। लोकसभा सांसद श्री गुहाराम अजगले, एसपी श्री आई.के.एलिसेला सहित समिति के सदस्य एवं अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में पीड़ित लोगों के पुनर्वास के लिए दी जा रही सुविधाओं के बारे में बताया गया। लोक अभियोजन अधिकारी को अजा-जजा के प्रकरणों का तेजी से निराकरण के उपाय करने कहा गया। सांसद श्री गुहाराम अजगले ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों के उपर हो रहे अत्याचारों को कम करने के उपायों पर विचार करने को कहा है। ऐसे लोगों पर अत्याचार की घटना कम हो, इसके लिए ग्राम संभाओं में होने वाली बैठकों में एजेण्डे के रूप में चर्चा कराने पर बल दिया है।
संबंधित खबरें
कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने लू से बचने आवश्यक सावधानी बरतने की अपील जिले वासियों से की भीषण गर्मी में लू से बचाव एवं उसके उपाय हेतु आवश्यक सुझाव
कवर्धा, 28 अप्रैल 2025/sns/- ग्रीष्म ऋतु में तापमान में वृद्वि के चलते भीषण गर्मी पड़ने तथा नागरिकों को लू लगने की संभावना है, जिससे आम जन जीवन व स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। जिसे देखते हुए कलेक्टर श्री गोपाल वार्म ने लू से बचने आवश्यक सावधानी बरतने की अपील जिलेवासियों से की है। […]
मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा,12 मार्च को किसानों को धान की अंतर राशि लगभग 13 हजार करोड़ रूपये प्रदान की जाएगी
बिग ब्रेकिंग मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा 12 मार्च को किसानों को धान की अंतर राशि लगभग 13 हजार करोड़ रूपये प्रदान की जाएगी पत्थलगांव में लिंक कोर्ट प्रारंभ करने की घोषणा गिरी गोवर्धन पर्वत के सुगम सीसी मार्ग निर्माण हेतु 32 लाख रूपये, फरसाबहार में संस्कृतिक मंडप हेतु 10 लाख, शिवमन्दिर से कासाटोली हेतु […]
*मतदाता सूची में नाम जुड़वाने 13 अगस्त को भी सभी मतदान केंद्रों में लगेंगे विशेष शिविर*
*अगले सप्ताह 19-20 अगस्त को भी आयोजित किए जाएंगे विशेष शिविर* *31 अगस्त तक नाम जोड़े जाने, विलोपित करने एवं संशोधन के लिए प्राप्त किए जाएंगे दावा-आपत्ति* *4 अक्टूबर को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन* रायपुर. 12 अगस्त 2023. विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के पूर्व प्रदेश में निर्वाचक नामावलियों के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की […]