मुंगेली , नवम्बर 2021// राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2021-2022 हेतु जिले में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य की 01 दिसम्बर से प्रारंभ हो रहा है। इसी तारतम्य में कलेक्टर श्री अजीत वसंत सीमावर्ती राज्यों से अवांछित व्यक्तियों तथा कोचियों तथा बिचोलियों पर निगाह रखने और वैधानिक कार्य करने हेतु जिला स्तरीय निरीक्षण दल गठित किया है। गठित दल में अतिरिक्त कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल दल प्रमुख होंगे। दल प्रमुख श्री अग्रवाल के कार्य में प्रभारी जिला खाद्य अधिकारी श्री एस.के मिश्रा, सहायक पंजीयक जिला सहकारी संस्थाएं श्री उत्तर कुमार कौशिक, जिला विपणन अधिकारी श्री शीतल भोई, जिला परिवहन अधिकारी श्री असीम माथुर और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नोडल अधिकारी श्री संतोष ठाकुर सहयोग करेंगे।
संबंधित खबरें
महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रदेश सरकार लगातार सार्थक प्रयास कर रही: महापौर
धमतरी, मार्च 2022/ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो-वार्ता कार्यक्रम ‘लोकवाणी‘ की 27वीं कड़ी का प्रसारण आज आकाशवाणी सहित विभिन्न प्रादेशिक समाचार चैनलों के माध्यम से किया गया। मुख्यमंत्री ने इस बार ‘छत्तीसगढ़ सरकार- नारी शक्ति से सरोकार‘ विषय पर प्रदेशवासियों को संबोधित किया। लोकवाणी की आज की कड़ी का प्रसारण नगर […]
पद्म विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्म श्री पुरस्कार 2026 हेतु 31 जुलाई तक ऑनलाइन नामांकन प्रस्ताव आमंत्रित
कोरबा , 05 अप्रैल 2025/sms/- जिला प्रशासन द्वारा सभी कार्यालय प्रमुखों से पद्म विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्मश्री पुरस्कार 2026 हेतु 31 जुलाई 2025 तक नामांकन प्रस्ताव https://awards.gov.in ऑनलाइन आमंत्रित किया गया है। पद्म विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्म श्री पुरस्कार के लिये भारत सरकार के गाइडलाइन अनुसार निर्धारित पात्रता एवं मापदण्ड के अनुरूप होने चाहिये।
कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को दिलाएं योजनाओं का लाभ – कलेक्टर 18 जनवरी को आयुष्मान कार्ड बनाने लगेगा मेगा शिविर जांजगीर चांपा 16 जनवरी 2024/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने जिले में शिविर […]