अम्बिकापुर, 02 अप्रैल 2026/sns/- समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने बताया कि SCHEME OF SUPPORT FOR MARGINALIZED INDIVDUALS FOR LIVELIHOOD AND ENTERPRISES (SMILE) योजनांतर्गत भिक्षावृत्ति में लिप्त व्यक्तियों का व्यापक पुनर्वास कार्यक्रम का जिले में संचालन हेतु मान्यता प्राप्त स्वैच्छिक संस्था/स्थानीय निकायों जिनका कम से कम 2 वर्ष का कार्य का अनुभव हो, से प्रस्ताव आमंत्रित किया जा रहा है। इच्छुक विभागीय मान्यता प्राप्त स्वैच्छिक संस्था/स्थानीय निकाय अपना प्रस्ताव बंद लिफाफे में जिला कार्यालय समाज कल्याण, कलेक्ट्रेट परिसर अंबिकापुर को 16 अप्रैल 2026 को सायं 05ः30 बजे तक प्रस्तुत कर सकते हैं। समयावधि के पश्चात प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी/विस्तृत निर्देश, शर्ते एवं आवेदन का प्रारूप जिले के वेबसाइट https://surguja.gov.in पर देखा जा सकता है।
संबंधित खबरें
कमिश्नर की अध्यक्षता में हुई मेडिकल कॉलेज के स्वशासी प्रबंधकारिणी समिति की बैठक
जगदलपुर, 12 जुलाई 2025/sns/- कमिश्नर एवं पदेन अध्यक्ष स्वशासी समिति स्वर्गीय श्री बलीराम कश्यप स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय डिमरापाल श्री डोमन सिंह की अध्यक्षता में मेडिकल कॉलेज के सभाकक्ष में स्वशासी प्रबंधकारिणी समिति की बैठक बुधवार को महाविद्यालय के कांफ्रेस कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में कमिश्नर श्री सिंह ने मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में […]
कारागार निरीक्षण प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में संपन्न
कवर्धा, 20 दिसंबर 2025/sns/- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण सालसा के निर्देशानुसार तथा माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट पिटीशन (सिविल) क्रमांक 1404/2023 सुकन्या संस्था बनाम यूनियन ऑफ इंडिया एवं अन्य में पारित आदेश दिनांक 03.10.2025 की कण्डिका 231 (।।।) के अंतर्गत गठित “बोर्ड ऑफ विजिटर्स” एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा एम.ए. क्रमांक 2034/2020 सह एम.ए. क्रमांक […]
विधानसभा अध्यक्ष ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय श्री लीलाराम भोजवानी की पुण्यतिथि पर स्वागत द्वार का किया भूमिपूजन
विधानसभा अध्यक्ष ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय श्री लीलाराम भोजवानी की पुण्यतिथि पर स्वागत द्वार का किया भूमिपूजन क्रमांक 92 —————-


